– समागम की तायरियों में जुटे निरंकारी मंडल के सदस्य
सिद्धबली न्यूज डेस्क
कोटद्वार। 26, 27 एवं 28 जनवरी को सत्गुरु माता सुदीक्षा जी महाराज और निरंकारी राजपिता रमितजी के सान्निध्य में नागपुर महाराष्ट्र में 57वां वार्षिक संत समागम आयोजित किया जाएगा। इसके लिए तैयारी चल रही है।
मीडिया सहायक अंकित टम्टा ने बताया कि आयोजन सेक्टर 14 एवं 15, पतंजली फूड फैक्ट्री के पास, मिहान, सुमठाणा, नागपुर (महाराष्ट्र) के विशाल मैदान में होने जा रहा है। इस विशाल आध्यात्मिक संत समागम को सफल बनाने के लिए विगत 24 दिसंबर, 2023 से तैयारी शुरू कर दी गई हैं। उत्तराखंड के साथ ही महाराष्ट्र से हजारों की संख्या में निरंकारी सेवादल के सदस्य, स्वयंसेवक लगन, निष्ठा और निष्काम भावना से समागम स्थल पर पहुंचकर तैयारियों में अपना भरपूर योगदान दे रहे हैं।
————————————————