वन विभाग के ईमानदार आईएफएस अधिकारी साकेत बडोला ने दिया इस्तीफा
सिद्धबली न्यूज डेस्क
देहरादून। उत्तराखंड वन महकमे से बड़ी खबर सामने आ रही है। कॉर्बेट टाइगर रिजर्व के निदेशक और 2008 बैच के ईमानदार IFS अधिकारी साकेत बडोला ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। साकेत बडोला ने अपने X हैंडल पर खुद इस बात की जानकारी दी। उन्होंने इस्तीफे के पीछे व्यक्तिगत कारणों का हवाला दिया है।
उन्होंने स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति (VRS) का आवेदन देकर सेवा से अलग होने का फैसला किया है। उनका सामान्य रिटायरमेंट साल 2037 में होना था, लेकिन उन्होंने 11 साल पहले ही नौकरी छोड़ने का ऐलान कर दिया। बताया जा रहा है कि उनका इस्तीफा शासन को भेज दिया गया है, जिस पर जल्द ही अंतिम मुहर लग सकती है। बडोला ने इन सभी मोर्चों पर शानदार काम किया और उनकी कार्यशैली की खूब सराहना भी हुई।