गुमखाल द्वारीखाल मार्ग पर सड़क हादसा, कोटद्वार के चार लोग घायल

– मतगांव के पास हुआ हादसा, स्थानीय लोगों ने कार सवारों को सुरक्षित बाहर निकाला

सिद्धबली न्यूज डेस्क

कोटद्वार। गुमखाल-द्वारीखाल मार्ग पर मतगांव के पास एक कार खाई में गिर गई। जिसमें कार सवार कोटद्वार के चार लोग घायल हो गए हैं। स्थानीय लोगों ने चीख पुकार सुनकर कार सवारों को बाहर निकाला। सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, गुरुवार 22 अक्टूबर 2026 को थाने में सूचना मिली कि गुमखाल से द्वारीखाल की ओर जा रही एक कार मतगांव के पास अचानक अनियंत्रित होकर सड़क के बाईं ओर खाई में गिर गई है। सूचना मिलते ही थाने और गुमखाल चौकी से पुलिस बल घटनास्थल के लिए रवाना हुआ।

द टाटा टियागो कार में कोटद्वार निवासी चार लोग सवार थे। इनमें गिरीश चंद्र पुत्र दाताराम और सुरेश कंडवाल पुत्र रमेश चंद्र, निवासी शतिचौड़, कोटद्वार, संतोष ध्यानी पुत्र सत्येंद्र प्रसाद, निवासी देवरामपुर, कोटद्वार तथा प्रमोद कुमार पुत्र देव सिंह, निवासी लालपुर, कोटद्वार शामिल थे।

हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने राहत कार्य करते हुए चारों को कार से बाहर निकाला। दुर्घटना में सभी को सामान्य चोटें आईं। इसके बाद उन्हें गुमखाल स्थित बंगाली चिकित्सालय में प्राथमिक उपचार दिलाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद चारों घायलों की स्थिति सामान्य होने पर उन्हें उनके घर कोटद्वार के लिए रवाना कर दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *