13 से 15 दिसंबर को आयोजित होगा कण्वनगरी का भरत महोत्सव

भव्य आयोजन के लिए आयोजन समिति का किया गया गठन

सिद्धबली न्यूज डेस्क

कोटद्वार। ‘‘डू समथिंग सोसाइटी’’ द्वारा आयोजित भारत नामधेय भरत महोत्सव के आठवें संस्करण का आयोजन शहीद दिगम्बर सिंह कॉलोनी, दुर्गापुरी, कण्वनगरी-कोटद्वार में किया जाएगा।  13, 14 तथा 15 दिसम्बर आयोजित इस वार्षिक उत्सव में छात्र-छात्राओं के सर्वांगीण विकास के लिए विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है।

महोत्सव को भव्य रूप देने के लिए भरत महोत्सव आयोजन समिति का गठन किया गया। आयोजन समिति में अध्यक्ष- अजय पाल सिंह रावत, उपाध्यक्ष राजेन्द्र प्रसाद पंत, रिपुदमन सिंह बिष्ट, महिला उपाध्यक्ष-डॉ मंजू कपरवाण, प्रणिता कण्डवाल, महोत्सव सचिव-जर्नाधन प्रसाद ध्यानी,  शंकर दत्त गौड,़ महोत्सव सह-सचिव रेखा नेगी, डॉ. अनुराग शर्मा, कविता रावत, संयोजक दीपक कुकरेती, शूरवीर खेतवाल, महोत्सव सह-संयोजक शशि भूषण अमोली, राजेन्द्र सिंह बिष्ट, विकास देवरानी, आरती कण्डवाल, संजय जोशी प्रचार सचिव- राहुल कुमार, अभिषेक जोशी, मनीष भट्ट, प्रवीण थापा, समर्द्ध नेगी, रोहित रावत, श्री नरेश थपलियाल, क्रीडा सचिव- अशोक जखमोला, सूरज रमोला, विपिन सिंह रावत, सोहन लाल भारद्वाज, देवेन्द्र सिंह बिष्ट, राकेश कण्डवाल, अनिल सैनी, सांस्कृतिक सचिव-गोपाल बंसल, पुष्कर कुमार, विवके सती, राजेन्द्र कुमार, नितिश कुमार, अतुल बडोला, शैलेन्द्र सिंह, इन्दु नौटियाल, राजीव थपलियाल, निशीथ माहेश्वरी को चुना गया।

वहीं संरक्षक मंडल में सदस्य के रूप में  प्रकाश चन्द्र कोठारी, कै. डीपी बलूनी, डॉ.(प्रो0) कमल घन्साला, सुभाष चन्द्र कोठारी, सत्य प्रकाश थपलियाल, सत्य नारायण नौटियाल,  हरि सिंह भण्डारी,  सिन्धु कोठारी, विजय माहेश्वर,  शिव प्रकाश कुकरेती,  जीत सिंह पटवाल,  प्रवेश नवानी,  बीना मित्तल, कै. पीएल खंतवाल, सुरेन्द्र लाल आर्य, कर्नल बीबी ध्यानी, कै. सतीश ध्यानी,  एसपी उनियाल को सम्मलित किया गया। इस अवसर पर संस्था ने अपने प्रेरणास्रोत पूज्य देवी प्रसाद कोठारी, गोदावरी देवी कोठारी, सर्वोदय सेवक स्व. मानसिंह रावत, स्व. शशि प्रभा रावत, स्व. विनोद कुकरेती, स्व. जगमोहन भारद्वाज, स्व. जनार्दन बुड़कोटी को याद कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई।

महोत्सव में 21यह होंगी प्रतियोगिताएं

इस वर्ष भरत महोत्सव में 21 प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जायेगा। भरत महोत्सव-2024 में-श्लोक वाचन प्रतियोगिता, वॉलीबॉल प्रतियोगिता, तायक्वांडो प्रतियोगिता, स्लो साइकिल, सुलेख प्रतियोगिता, क्विज प्रतियोगिता, कीर्तन प्रतियोगिता, योग प्रतियोगिता, कबड्डी प्रतियोगिता, क्राफ्ट प्रतियोगिता, गायन प्रतियोगिता, सुपर शैफ, रंगोली प्रतियोगिता, एकल नृत्य, सामूहिक नृत्य, फैन्सी ड्रेस शो, विज्ञान व प्रर्यावरण प्रदर्शनी, मेहन्दी प्रतियोगिता, पेन्टिंग प्रतियोगिता, सामूहिक नृत्य प्रतियोगिता, गायन प्रतियोगिता, क्राफ्ट प्रतियोगिता, इंस्टूªमेंटल म्युजिक प्रतियोगिताएं भी आयोजित की जायेंगी जिसमें जीतने वाले प्रतिभागियों को ट्रॉफी, मेडल एवं प्रशस्ति पत्र दिये जायेंगे इस अवसर पर ग्राफिक ऐरा हॉस्पिटल, हिमालयन हॉस्पिटल व श्री गुरूरामराय मेडिकल कॉलेज द्वारा निःशुल्क मेडिकल कैम्प, रक्त दान शिविर व सैनिक कल्याण बोर्ड द्वारा कैम्प लगाया जायेगा। भरत महोत्सव में क्षेत्र के लिए उत्कृष्ट कार्य करने वाले मनीषियों को भी सम्मानित किया जायेगा।

इस अवसर पर संस्था के पदाधिकारी मयंक प्रकाश कोठारी ‘भारतीय’, वीना रमेश बलूनी, विपिन जदली, पुष्पा केष्टवाल, इन्दु ढौंडियाल, ईरा ब्रंडन, नीरज नेगी, आदि उपस्थित रहे। यह जानकारी संस्था सचिव  विपिन जदली ने दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!