अडानी के खिलाफ सड़क पर उतरे कांग्रेसी, केंद्र सरकार का पुतला फूंका

केंद्र सरकार पर लगाया अडानी का बचाव करने का आरोप

सिद्धबली न्यूज डेस्क

कोटद्वार। कारोबारी अडानी के खिलाफ अमेरिका में न्याय विभाग द्वारा घूसखोरी के आरोप में गिरफ्तारी को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया।

शनिवार को वरिष्ठ उपाध्यक्ष बलबीर सिंह रावत एवं महानगर अध्यक्ष सुधा असवाल की अगुआई में कार्यकर्ता जिला कांग्रेस कार्यालय कोटद्वार में एकत्रित हुए। उन्होंने तहसील तिराहे तक जुलूस निकाला और वहां पर पर प्रदर्शन करते हुए पुतला फूंका। इस अवसर पर वक्ताओं ने  केन्द्र सरकार पर गौतम अडानी का बचाव करने का आरोप लगाया। कहा कि अमरीकी न्याय विभाग द्वारा 25 करोड़ डॉलर (2236 करोड़ रुपए) की घूसखोरी के आरोप में गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया है। लेकिन  केन्द्र सरकार की अडानी बचाव की भूमिका में दिख रही है। कहा कि केन्द्र की मोदी सरकार के संरक्षण प्राप्त अडानी समूह ने अमरीका घूसखोरी के अलावा ‘गोड्डा पवार प्लांट’ में आदिवासी हितों पर कुठाराघात, ‘धरावी पुनर्विकास’ योजना में जनहितो पर खिलवाड़, प्रदर्शन भी हुए, यांगून बंदरगाह ( म्यांमार) निर्माण में सेना से जुड़े समूह से सांठगांठ और मानवाधिकारों से खिलवाड़, हिंडन वर्ग रिसर्च रिपोर्ट में 260 मिलियन डॉलर से अधिक रिश्वत देने और मामला छिपाने का अमरीका सिविल केस में आरोप एवं वारंट जारी आदि कई मामलों में आज अडानी समूह देश -विदेश में कानूनी शिकंजे में हैं, लेकिन केन्द्र की मोदी सरकार अडानी समूह के बचाव की भूमिका में रहते हुए देश और देशवासियों से धोखा कर रही है।

प्रदर्शन करने वालों में बीरेंद्र सिंह रावत, गोपाल सिंह गुसाईं (जिला उपाध्यक्ष)  रंजना रावत (पूर्व प्रदेश महामंत्री)  मधु शर्मा (जिला उपाध्यक्ष महिला कांग्रेस) माया देवी, मो. स्वाले (जिलाध्यक्ष अल्प संख्यक प्र) कुलवंत सिंह पुंडीर, मनोज रावत एवं महावीर सिंह नेगी (मंडल अध्यक्ष) हयात सिंह मेहरा (जिला प्रवक्ता) संदीप रावत एवं कृपाल सिंह नेगी, जावेद (जिला महामंत्री) प्रदीप नेगी, गबर सिंह रावत, अमित नेगी, भोला एवं विजय नेगी, (जिला सचिव) धर्मेंद्र कुमार, बृजपाल बकरोला, त्रिभुवन सिंह, दलीप नेगी, जितेंद्र बिष्ट, अंकुर, अनिल नेगी आदि सम्मिलित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!