नवयुग स्कूल में दिव्यदर्शनी ने 93% अंक प्राप्त कर किया विद्यालय टॉप

सिद्धबली न्यूज डेस्क

कोटद्वार । सीबीएसई द्वारा कक्षा 12वीं का परीक्षा परिणाम घोषित किया गया, जिसमें नावयुग पब्लिक स्कूल के छात्र-छात्राओं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया।

दिव्यदर्शनी ने 93% अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान हासिल किया। आदित्य धुलिया ने 90% अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान प्राप्त किया। सक्षम चौधरी एवं अंजनी धस्माना ने 85% अंक प्राप्त कर संयुक्त रूप से तृतीय स्थान प्राप्त किया।

विद्यालय की प्रधानाचार्या नीलम द्वारा सभी छात्र-छात्राओं को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए हार्दिक बधाई दी गई तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। विद्यालय परिवार सभी विद्यार्थियों की सफलता पर गर्व महसूस करता है एवं उनके उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामनाएं करता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *