बोर्ड परीक्षा में हैप्पी होम स्कूल का सराहनीय प्रदर्शन, शत प्रतिशत रहा परीक्षा परिणाम
सिद्धबली न्यूज डेस्क
कोटद्वार। हैप्पी होम स्कूल ने एक बार फिर उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए कक्षा 12वीं सीबीएसई बोर्ड परीक्षा परिणाम में शानदार प्रदर्शन किया है। विद्यार्थियों की शानदार सफलता विद्यालय की गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और समर्पित प्रयासों को दर्शाती है। विद्यालय की प्रधानाचार्य ने अव्वल प्रदर्शन करने वाली होनहार छात्राओं को मिठाई खिलाकर बधाई दी।

विद्यालय की प्रधानाचार्य शालिनी सिंह ने बताया कि नैना द्विवेदी ने 94.2 अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया। सृष्टि कुकरेती ने 93.8% अंकों के साथ विद्यालय में दूसरा स्थान प्राप्त किया और निदा अमीन 93.6% अंकों के साथ तृतीय स्थान पर रही। हिमानी ने 92% अंक प्राप्त कर विद्यालय में चतुर्थ स्थान प्राप्त किया।

इसके अतिरिक्त विद्यालय का नाम रोशन करने वाले विद्यार्थियों में जस्सी और समीक्षा संजय यमगर ने संयुक्त रूप से 89%, प्रियांशु रावत 88.2%, प्रियांशी नेगी 87%, अमीशा राज सिंह 87%, तनुज बिष्ट 87% और शहरीन सैफी 85% शामिल हैं।

विशयवार उत्कृष्ट प्रदर्शन में भी विद्यार्थियों ने विद्यालय का नाम रोशन किया। अंग्रेज़ी में आस्था और तनुज बिष्ट ने 95 अंक प्राप्त कर अधिकतम अंक हासिल किए। हिंदी और शारीरिक विज्ञान में हिमानी ने 98 अंक प्राप्त कर अधिकतम अंक हासिल किए। इतिहास में नैना द्विवेदी ने 99 अंक प्राप्त कर अधिकतम अंक हासिल किए। भूगोल में भी नैना द्विवेदी ने 98 अंक प्राप्त कर अधिकतम हासिल किए। अर्थशास्त्र में सृष्टि कुकरेती ने 95 अंक प्राप्त कर अधिकतम अंक हासिल किए। लेखाशास्त्र (एकाउंटेंसी) और व्यवसाय अध्ययन (बिजनेस स्टडीज) में निदा अमीन ने 95 अंक प्राप्त कर अधिकतम अंक हासिल किए।

विद्यालय प्रबंधन निदेशक अमित राज सिंह ने सभी विद्यार्थियों को इस सफलता पर हार्दिक बधाई दी , तथा शिक्षकों और अभिभावकों के योगदान की सराहना की। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि विद्यार्थी भविष्य में भी इसी प्रकार उत्कृष्ट प्रदर्शन करते रहे।