विद्यालय की 20 छात्र-छात्राओं ने अर्जित किए 90% से अधिक अंक
सिद्धबली न्यूज डेस्क
कोटद्वार। सीबीएसई कक्षा 12 का वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित हो गया है । जिसमें आरपी पब्लिक स्कूल का रिजल्ट 100% रहा जिसमें विद्यालय की 20 छात्र-छात्राओं द्वारा 90% से अधिक अंक प्राप्त किए गए जिसमें जिज्ञासा जुयाल 97% के साथ विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया अदिति नौटियाल 95% के साथ द्वितीय स्थान पर रही एवं सक्षम अग्रवाल 94% अंकों के साथ विद्यालय में तीसरे स्थान पर है विद्यालय में चतुर्थ स्थान aniska नेगी 93% के साथ रही।

प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी विद्यालय का परीक्षा परिणाम 100 प्रतिशत रहने पर विद्यालय के प्रधानाचार्य कुंवर अजीत सिंह जी द्वारा विद्यालय के समस्त उत्तीर्ण छात्रों को बधाई प्रेषित कर भविष्य हेतु शुभकामनाएं प्रदान की गई इस अवसर पर विद्यालय में उत्तीर्ण छात्रों के अभिभावक एवं विद्यालय के विद्यालय के समस्त शिक्षक शिक्षिकाएं उपस्थित रहे एवं विद्यालय के अच्छे परिणाम पर सभी द्वारा छात्र-छात्राओं को बधाइयां प्रेषित की गई।