भूमि संरक्षण वन प्रभाग, लैन्सडौन की भृगुखाल रेंज के वन क्षेत्राधिकारी अनिल देवलाल ने किया जागरूक
सिद्धबली न्यूज डेस्क
कोटद्वार। भूमि संरक्षण वन प्रभाग, लैन्सडौन की भृगुखाल रेंज, पौखाल के अन्तर्गत सरस्वती शिशु मंदिर पौखाल में वनाग्नि सुरक्षा सप्ताह का आयोजन किया गया। जिसमें भृगुखाल रेंज, पौखाल के वन क्षेत्राधिकारी एवं कर्मचारियों द्वारा सरस्वती शिशु मंदिर, पौखाल के प्रधानाचार्य, प्रधानाध्यापिका एवं स्कूली छात्र-छात्राओं को वन्यजीव सुरक्षा एवं वनाग्नि से बचाव के उपाय की जानकारी दी गई। इसके अतिरिक्त स्कूली छात्र-छात्राओं एवं स्टॉफ द्वारा वनाग्नि जागरुकता रैली निकाली गई। इस रैली में स्कूली बच्चों के अतिरिक्त स्थानीय ग्रामीणों / जन प्रतिनिधियों द्वारा भी प्रतिभाग किया गया।

उक्त कार्यक्रम में भृगुखाल रेंज, पौखाल से अनिल देवलाल वन क्षेत्राधिकारी, मनमोहन सिंह वन दरोगा, राजेश सिंह वन दरोगा, राजेन्द्र सिंह रावत वन दरोगा, अरविन्द कुमार वन आरक्षी, अंकित नेगी वन आरक्षी, अजय कुमार वन आरक्षी, हेमन्त वशिष्ठ वन आरक्षी, चाँदनी पंवार वन आरक्षी उपस्थित रहे।
