डी ए वी पब्लिक स्कूल कोटद्वार में कक्षा 12वीं के छात्र छात्राओं का विदाई समारोह
सिद्धबली न्यूज डेस्क
कोटद्वार। डी ए वी पब्लिक स्कूल कोटद्वार में कक्षा 12वीं के छात्र छात्राओं का विदाई समारोह बड़े धूमधाम से का मनाया गया। विद्यालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्रधानाचार्य नितिन भाटिया के द्वारा किया गया। जिसमें ग्यारहवीं के छात्र छात्राओं ने गुजराती, गढ़वाली, हरियाणवी,राजिस्थानी आदि गानों पर मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किए। तत्पश्चात मिस्टर एवम् मिस डी ए वी के लिए कई छात्र छात्राओं ने आत्मविश्वास दिखाते हुए अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर प्रतिभाग किया ।जिनमे से प्रतीष्ठा बिष्ट मिस डी ए वी एवम् सृजन हिंदवान मिस्टर डी ए वी चुने गए।स्पार्क ऑफ द डे का खिताब जिया मेहरा एवम् शुभम कुमार के नाम रहा। समस्त चयनित छात्र छात्राओं को उत्तरीय व ताज पहनाकर एवम् पुष्प गुच्छ भेंट कर सम्मानित किया गया।
श्रीमती सारिका रावत, सचिन मित्तल एवं दिवाकर सिंह नेगी ने निर्णायक की भूमिका निभाई।
इसके बाद बारहवीं के छात्र छात्राओं के लिए मनोरंजक और आकर्षक खेलों का भी आयोजन किया गया। जिसमें सुहानी नेगी, साक्षी ,मानसी,नितिन, हर्षित व श्रेष्ठ ने क्रमशः प्रथम द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया। विद्यालय में नर्सरी से बारहवीं कक्षा तक अध्ययनरत आयुष सिंह, अक्षत नेगी, लक्षिता चौहान, नितिन, प्रणव रावत,अलीना प्रवीन, गौरव घिल्डियाल, मेघा, नितिन पायल,आयुष नेगी, अरमान रावत,आर्यन सिंह, निशा, प्रियांशु, श्रीति, विधर्व एवं दिशा तिवारी को भी स्मृति चिन्ह प्रदान किया गया।
12वीं के छात्र छात्राओं ने अपने विद्यालय जीवन की मधुर स्मृतियों को भी साझा किया। अंत में विद्यालय के प्रधानाचार्य नितिन भाटिया ने सभी छात्र छात्राओं को आगामी परीक्षा हेतु शुभकामनाएँ देते हुए उनके स्वर्णिम व उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
कार्यक्रम का संचालन मीनाक्षी भाटिया व ग्यारहवीं की सृष्टि नेगी,अविका,कनक अग्रवाल व कीर्ति डंडरियाल के द्वारा किया गया। कार्यक्रम का सफल आयोजन धर्मेंद्र शर्मा ,मीनाक्षी भाटिया, ,सीमा रावत व सोनाक्षी बंसल के द्वारा किया गया। इस अवसर पर समस्त स्टाफ मौजूद रहा।