रेस्टोरेन्ट के बिलों में GST के नियमों के क्रम में कमियां बताकर भारी जुर्माने का दबाव बनाकर रिश्वत मांग रहा था
सिद्धबली न्यूज डेस्क
देहरादून। विजिलेंस ने राज्य कर विभाग के सहायक आयुक्त को 75 हजार की घूस लेते गिरफ़्तार किया है। मिली जानकारी के अनुसार विजिलेंस देहरादून सेक्टर को शिकायत मिली थी कि GST कार्यालय लक्ष्मी रोड, डालनवाला के असिस्टेंट कमिश्नर, शशिकान्त दूबे शोरूम मालिक से रिश्वत की माग कर रहा है। दूबे शिकायतकर्ता से रेस्टोरेन्ट के बिलों में GST के नियमों के क्रम में कमियां बताकर भारी जुर्माने का दबाव बनाकर रिश्वत मांग रहा था। मंगलवार को एसपी रेनू लोहानी की देखरेख में ट्रेप टीम ने , आरोपी को शिकायतकर्ता से 75 हजार रूपये रिश्वत लेते रंगे हाथो गिरफ्तार किया।आरोपी के देहरादून आवास की तलाशी व अन्य स्थानों पर चल- अचल सम्पत्ति के सम्बन्ध में पूछताछ जारी है ।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, सतर्कता अधिष्ठान, मुख्यालय धीरेन्द्र सिंह गुंज्याल ने ट्रैप टीम को नकद पुरूस्कार से पुरूस्कृत करने की घोषणा की है। उन्होंने कहा कि यदि कोई सरकारी विभागों में नियुक्त अधिकारी/कर्मचारी, अपने पदीय कार्य के सम्पादन में किसी प्रकार का दबाव बनाकर रिश्वत की मांग करता है तथा उसके द्वारा आय से अधिक अवैध सम्पत्ति अर्जित की गयी हो, तो इस सम्बन्ध में सतर्कता अधिष्ठान के टोल फ्री हैल्पलाइन नम्बर-1064 एवं Whatsapp हैल्पलाईन नम्बर 9456592300 पर सम्पर्क कर भ्रष्टाचार के विरूद्ध अभियान में निर्भीक होकर सूचना दें ।