वन तस्करों पर नकेल कसने के लिए वन कर्मियों ने किया फ्लैग मार्च

 

टाइगर रिजर्व वन प्रभाग लैंसडौन और बिजनौर वन प्रभाग के कर्मचारियों ने चलाया संयुक्त अभियान

सिद्धबली न्यूज डेस्क

कोटद्वार। वन तस्करों पर नकेल कसने के लिए कालागढ़ टाइगर रिजर्व वन प्रभाग लैंसडौन और बिजनौर वन प्रभाग  के अधिकारियों और कर्मचारियों ने संयुक्त अभियान चलाते हुए अंतरराज्यीय सीमा पर फ्लैग मार्च किया। यूपी के बढ़ापुर में डॉग स्क्वायड के साथ तलाशी अभियान भी चलाया।

वन विभाग से मिली जानकारी के अनुसार दोनों प्रभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों ने अंतरराज्यीय सीमा पर पाखरो, विजयसिंहपुर, बढ़ापुर, सरदारपुर व रामजीवाला तक गश्त की। बिजनौर वन प्रभाग के अंतर्गत यूपी के नगर पालिका बढ़ापुर से बढ़ापुर बस अड्डे तक फ्लैग मार्च, तलाशी और छानबीन अभियान चलाया गया। इस दौरान बस अड्डे में बसों में डॉग स्क्वाड, मैटल डिटेक्टर से सघन छानबीन भी की गई। मार्च में सोनानदी उप प्रभाग की एसडीओ अनामिका बुक्करवाल, पाखरो के रेंजर विकास रावत समेत दोनों  वन प्रभागों के वन कर्मी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *