इंडोर बैडमिंटन एकल प्रतियोगिता में नागार्जुन और अदिति नेगी ने बाजी मारी

राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय कोटद्वार में आयोजित की गई बैडमिंटन प्रतियोगिता

सिद्धबली न्यूज डेस्क

कोटद्वार। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय कोटद्वार में राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर इंडोर क्रीड़ा प्रतियोगित का आयोजन किया गया। जिसमे बैडमिंटन पुरुष महिला एकल वर्ग की प्रतियोगिता में छात्र छात्राओं ने अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

महाविद्यालय परिसर में आयोजित  खेल प्रतियोगिता का उद्घाटन करते हुये प्राचार्य प्रो डीएस नेगी  ने हॉकी के जादूगर मेजर ध्यान चंद्र के जीवन पर प्रकाश डालते हुये छात्र छात्राओं को उनके जीवन से प्रेरणा लेने का आवाहन किया।  मंच का संचालन करते हुए शारीरिक शिक्षा के विभागध्यक्ष डॉ. हीरा सिंह ने राष्ट्रीय खेल दिवस पर प्रकाश डालते हुए छात्र छात्राओं को अनुशासित जीवन जीने की सलाह दी।

इंडोर बैडमिंटन एकल प्रतियोगिता में छात्र वर्ग मे नागार्जुन ने प्रथम स्थान और सुभम ने द्वितीय स्थान वहीं छात्रा वर्ग मे अदिति नेगी ने प्रथम स्थान व सलोनी ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया । इस अवसर पर डॉ. संदीप कुमार, डॉ. अरविन्द द्विवेदी, डॉ. संदीप किमोठी, डॉ. अनुपम कोठारी, अरविन्द दुदपुड़ी,  डॉ. मोहन कुकरेती,  शेखर मेठानी व समस्त छात्र छात्राये मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *