एमकेवीएन स्कूल कण्वघाटी ने जीती रस्सा कस्सी प्रतियोगिता

डू समथिंग सोसाइटी की ओर से राष्ट्रीय खेल दिवस के उपलक्ष में आयोजित की गई मैराथन और रस्साकस्सी प्रतियोगिता

सिद्धबली न्यूज डेस्क

कोटद्वार। एमकेवीएन ऐजुकेशनल ग्रुप द्वारा हॉकी के महान जादूगर मेजर ध्यानचंद की स्मृति में राष्ट्रीय खेल दिवस के उपलक्ष में अन्तर्विद्यालयी 7 कि.मी. मैराथन दौड़ के नवं संस्करण एवं बालिका वर्ग की रस्साकस्सी प्रतियोगिता के छठवें संस्करण का भव्य आयोजन किया गया। मैराथन दौड़ मोटर नगर से शुरू होकर एमकेवीएन स्कूल दुर्गापुरी के प्रांगण में समाप्त हुई।  438 धावकों ने अपने साहस एवं जज्बे के दम पर 7 किमी. लम्बी दूरी को तय किया। प्रतियोगिताओं में क्षेत्र के 30 विद्यालयों के छात्रों ने प्रतिभाग किया। मुख्य अतिथि कृषि मंडी समिति के पूर्व अध्यक्ष  सुमन कोटनाला, डू समथिंग सोसाइटी के संरक्षक  प्रकाश चन्द्र कोठारी, कैप्टन पी.एल. खंतवाल, शंकर दत्त गौड़, रिपुदमन सिंह बिष्ट, जर्नादन ध्यानी ने संयुक्त रूप से रिब्बन काटकर हरी झंडी दिखाते हुए मैराथन का शुभारम्भ किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि  सुमन कोटनाल ने एमकेवीएन ऐजुकेशनल ग्रुप द्वारा आयोजित की गई प्रतियोगिताओं को युवाओं के लिए महत्वपूर्ण बताया साथ ही प्रतिभागियों से मोबाइल एवं वीडियो गेम्स से दूरी एवं मैदानी खेलों में भाग लेने का आग्रह किया।

अपनी मेहनत एवं परिश्रम का परिचय देते हुए टॉप 15 धावकों ने समय पर लक्ष्य प्राप्त किया जिसमें एस.जी.आर.आर. पब्लिक स्कूल कोटद्वार के मयंक नेगी प्रथम, इण्टर कॉलेज मोटाढाक के विजय ने द्वितीय तथा तृतीय स्थान विद्या मंदिर जानकीनगर के आर्यन रावत ने प्राप्त किया। इसी क्रम में जी.आई.सी. सुखरौ के सुमित कुमार ने चतुर्थ, नवयुग पब्लिक स्कूल के आदि पाँचवें, जी.आई.सी. सुखरौ के रोहित ने छठे, आर.सी.डी. पब्लिक स्कूल के लोकेश सातवें, जी.आई.सी. सुखरौ के रौशन आठवें, एस.पी.वी.एम. स्कूल झण्डीचौड़ के हिमांशु नवें, जी.आई.सी. दुगड्डा के तनिष दसवें, जी.आई.सी सुखरौ के हर्ष सैनी एवं आदर्श डबराल क्रमशः ग्यारवें एवं बारहवें, एमकेवीएन स्कूल कण्वघाटी के आयुष बहुखण्डी तेहरवें, जबकि आर.पी. पब्लिक स्कूल के वंश रावत चैहदवें एवं जी.आई.सी. सैम के उज्जवल ने पन्द्रहवां स्थान प्राप्त किया।

इसी क्रम में एमकेवीएन स्कूल दुर्गापुरी के कक्षा 4 की छात्रा नैनसी रावत ने इस मैराथन को पूरा कर सभी को आश्चर्यचकित कर दिया। विद्यालय प्रबंधन द्वारा इस छोटी धावक के साहस और दृढ़ विश्वास की सराहा करते हुए पुरस्कृत कर आने वाले भविष्य के लिए भी शुभकांमनाएं दी।

बालिकाओं के लिए आयोजित रस्सा कस्सी प्रतियोगिता में क्षेत्र के बारह (12) विद्यालयों ने प्रतिभाग किया । जिसमें एमकेवीएन सीनियर सेकेण्डरी स्कूल कण्वघाटी की छात्राओं ने प्रतियोगिता को जीता,  वहीं उपविजेता ज्ञान भारती पब्लिक स्कूल रहा।

समापन समारोह के अवसर पर विद्यालय के प्रबंध निदेशक  प्रकाश चन्द्र कोठारी एवं कार्यकारी निदेशक  मयंक प्रकाश कोठारी ‘भारतीय’ ने मैराथन के विजेताओं को क्रमश-2,100, 1,500 व 1,100 की धनराशि, टी-शर्ट, ट्रॉफी व प्रशस्ति-पत्र प्रदान किये । साथ ही रस्साकस्सी प्रतियोगिता में विजेता व उपविजेता टीम की छात्राओं को ट्रॉफी, मेडल व प्रशस्ति-पत्र दिये गये। इस अवसर पर  प्रकाश चन्द्र कोठारी ने प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग करने आये सभी प्रतिभागियों को बधाई दी एवं उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर कार्यकारी निदेशक  मयंक प्रकाश कोठारी ‘भारतीय’ ने बच्चों को खेल के प्रति प्रोत्साहित किया साथ ही बच्चों मे खेल भावना को सराहा। उन्होंने कहा कि नशा, समाज को भयावह संकट की ओर ले जा रहा है , जिससे समाज में अनेकों बुराइयाँ उत्पन्न हो रही हैं। उन्होंने प्रतिभाग करने वाले सभी प्रतिभागियों को नशे से दूर रहने एवं समाज के लिए अच्छे कार्य करने के लिए भी प्रेरित किया। इसी क्रम में बच्चों के साथ आये विद्यालयों के शारीरिक शिक्षकों  सिद्धार्थ कोटनाल, दीपक सिंह बिष्ट, संतोष ध्यानी, चिराग नेगी, गौरव थापा, सुशील रावत, सूरज काला, भाष्कर नेगी, सूरज नेगी, पंकज शर्मा, सूरज रमोला, श्रीमती अर्शना कंण्डवाल जी को सम्मानित कर आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन श नितिश कुमार द्वारा किया गया।

इस अवसर पर, कैप्टन पी.एल. खंतवाल, शंकर दत्त गौड़, रिपुदमन सिंह बिष्ट,  मयंक प्रकाश कोठारी ‘भारतीय’,  विपिन जदली, कविता रावत,  रेखा नेगी, विद्यालय के शारीरिक शिक्षक  अशोक जखमोला, अनिल सैनी, चिराग कुकरेती, अतुल बडोला, विवेक सती, राहुल कुमार, सीमा पटवाल, ममता नेगी, सुनीता कांबोज, ममता नेगी, रश्मि, अंजली, स्वाती ध्यानी आदि शिक्षक-शिक्षिकाएँ व छात्र-छात्राओं उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *