उत्तराखंड की बेटी अनमोल कौर बनी मिस टीन टूरिज्म अर्थ


श्रीलंका में ताज अपने नाम कर,  किया देश और उत्तराखंड का नाम रोशन , कोटद्वार ननिहाल में खुशी का माहौल।

सिद्धबली न्यूज डेस्क

कोटद्वार। कोटद्वार निवासी डॉक्टर हरमीत कौर की ने होनहार बेटी अनमोल ने , श्रीलंका में आयोजित मिस टीन टूरिज्म का  प्रतिष्ठित खिताब जीतकर भारत का नाम विश्व पटल पर रोशन किया है।

आठ दिनों तक चले अंतरराष्ट्रीय पेजेंट के विभिन्न चरणों के बाद 25 जुलाई को श्रीलंका में भव्य ग्रैंड फिनाले का आयोजन किया गया। राज्य व राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर भारत का प्रतिनिधित्व करने वाली  अनमोल कौर ने मिस टीन टूरिज्म अर्थ का ताज अपने नाम किया।  उनकी इस ऐतिहासिक उपलब्धि से न केवल उत्तराखंड, बल्कि पूरा देश गर्व महसूस कर रहा है। अनमोल कौर के कोटद्वार ननिहाल में खुशी का माहौल है।

Oplus_19005440

इस अवसर पर एंबेलिश टैलेंट मैनेजमेंट की निदेशक ख्याति शर्मा ने कहा कि यह सफलता अनमोल की मेहनत, समर्पण, आत्मविश्वास और लगन का परिणाम है। उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय मंच से विजेता बनकर भारत लौटना न केवल एंबेलिश टैलेंट मैनेजमेंट बल्कि पूरे उत्तराखंड के लिए अत्यंत गर्व का विषय है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *