देवांश सिंह हेडब्वॉय और श्रीजल रावत बनी डीएवी की हेड गर्ल

प्रधानाचार्य  नितिन भाटिया एवं पर्यवेक्षिका  सारिका रावत ने देवांश सिंह की हेडब्वॉय एवं श्रीजल रावतको  हेड गर्ल का उत्तरीय व बैज पहनाकर जिम्मेदारी सौंपी

सिद्धबली न्यूज डेस्क

कोटद्वार । डी ए वी पब्लिक स्कूल कोटद्वार में छात्र परिषद का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। इसमें नवनिर्वाचित सदस्यों को विभिन्न दायित्व सौंपे गए। सर्वप्रथम विद्यालय के प्रधानाचार्य  नितिन भाटिया एवं पर्यवेक्षिका  सारिका रावत ने देवांश सिंह को हेडब्वॉय एवं श्रीजल रावत को हेड गर्ल का उत्तरीय व बैज पहनाकर जिम्मेदारी सौंपी। इसी क्रम में अक्षत नेगी वॉइस हैड ब्वाय, नैंसी वाइस हेड गर्ल के पद पर चुने गए। आदर्श और तनुशी भारद्वाज स्पोर्ट्स कैप्टन, पार्थ एव महक वाइस स्पोर्ट्स कैप्टन चुने गए। तत्पश्चात दिव्यांशी शर्मा, शिवम रावत, नीतीश ध्यानी तथा एंजल अग्रवाल कल्चरल कैप्टन व वाइस कैप्टन पद पर चयनित हुए। तत्पश्चात अनन्या द्विवेदी तथा केनिशा जुगरन लिटरेरी कैप्टन एवं वाइस कैप्टन पद पर नियुक्त हुए।

इसी श्रृंखला में अलग-अलग सदनों के हाउस कैप्टन व वाइस कैप्टन के अन्तर्गत अरावली हाउस से कार्तिकेय भट्ट, परिधि,अनुरुथ गुसाई तथा शिवांशी नीलगिरि हाउस से
गौरव भारद्वाज, रितिका बडोला, रिशांत बिष्ट तथा सिद्धि अग्रवाल, शिवालिक हाउस से देवेश बहुखंडी, सृष्टि नेगी, विक्रांत बहुगुणा तथा स्वर्णिमा हिमालय हाउस से
अक्षित बिष्ट, सोनल जखवाल, शार्दुल थपलियाल तथा कृतिका पांडे चयनित हुए। तत्पश्चात सभी नवनिर्वाचित सदस्यों को उनके कर्तव्य एवं दायित्व हेतु शपथ दिलवाई गई।

प्रधानाचार्य श्री नितिन भाटिया ने सभी नवनिर्वाचित सदस्यों को बधाई एवं शुभकामना़एँ देते हुए कहा कि पद मिलने का अर्थ जिम्मेदारी है और जिम्मेदारी सीखने का मौका देती है और हमें आशा है कि आप सभी अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन पूरी निष्ठा के साथ करेंगे। आप सभी विद्यालय को सुचारु रूप से संचालित करने में अपना पूरा सहयोग देते हुए अन्य सभी छात्रों के लिए अध्ययन और अनुशासन में आदर्श प्रस्तुत करेंगे।कार्यक्रम का संचालन श्रीमती सारिका रावत ने किया।
अंत में मीनाक्षी भाटिया में कार्यक्रम के सफल आयोजन हेतु सभी को धन्यवाद दिया। इस कार्यक्रम में विद्यालय का समस्त स्टाफ मौजूद रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *