मालिनी वैली बीएड कॉलेज में मनाया गया हरेला पर्व

 

कॉलेज के अध्यक्ष योगम्बर सिंह ने बताया हरेला का महत्व

सिद्धबली न्यूज डेस्क

कोटद्वार। मालिनी वैली कॉलेज ऑफ़ एजूकेशन, कोटद्वार में  हरेला पर्व के उपलक्ष्य में पौधारोपण किया गया।

कार्यक्रम का आयोजन कॉलेज के अध्यक्ष योगम्बर सिंह के निर्देशन में हुआ, जिन्होंने कहा कि हरेला पर्व पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देता है। सभी ने मिलकर विभिन्न प्रकार के 60 पेड़ पौधों का रोपण किया। कॉलेज की निदेशिका स्वेता रावत ने सभी को अपनी जीवनशैली पुनः प्राकृतिक रूप से जीने की प्रेरणा दी। प्रभारी प्राचार्या डॉ. प्रभा जोशी ने हरेला पर्व के संक्षिप्त इतिहास व संस्कृति के बारे में जानकारी दी।प्राध्यापक प्रकाश चंद्र ने बताया कि इस दिन शिव पार्वती जी का विवाह हुआ था। प्राध्यापिका नूतन कुकरेती ने हरेला पर्व व पर्यावरण संरक्षण पर आधारित गढ़वाली गीत “हे जी सारियों मा फुल फुले गेनि” गीत गया।

छात्रा अनुराधा ने अपने गढ़वाली भाषा में दिये उद्बोधन में गढ़वाल की समृद्ध खेती परम्परा के बारे में अनुभव साझा किये। छात्रा अनु ने कहा कि इस दिन घर के बड़े लोग हरियाली को प्रसाद के रूप में देते हैं। छात्रा अस्मा ने कहा कि हरेला पर्यावरण प्रेम का अनूठा और सुन्दर पर्व है। छात्रा आकांक्षा ने कहा कि हरेला पर्व से 10 दिन पूर्व बीजों को अंकुरित किया जाता है। छात्र प्रखर ने कहा की हरियाली समृद्धि का प्रतीक है। अभिषेक ने कहा कि इस पर्व के द्वारा किसान मिट्टी की गुणवत्ता को जॉंच कर बीज उगाते हैं। ऋतिक ने कहा हरेला पर्व पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देता है। रेखा ने कहा हरेला के दिन विभिन्न प्रकार के पकवान बनाए जाते हैं।

इस अवसर पर उपरोक्त व्यक्तियों के अलावा प्राध्यापिका नीलम बिष्ट, पुस्तकालयाध्यक्ष मानसी, सहायक भान सिंह, शकुंतला और गौरव उपस्थित रहे। कॉलेज के अध्यक्ष योगम्बर सिंह ने कॉलेज के विकास कार्यों पर प्रकाश डाला और सभी को हरेला पर्व की शुभकामनाएं दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *