गणगौर प्रतियोगिता में रजनी गर्ग, अंशुल एरन और पूर्वी गर्ग ने बाजी मारी

श्री वैश्य अग्रवाल महिला सभा की ओर से आयोजित किया गया गणगौर उत्सव

सिद्धबली न्यूज डेस्क

कोटद्वार । हिंदू पंचायती धर्मशाला में श्री वैश्य अग्रवाल महिला सभा की ओर से गणगौर उत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उत्सव का  गणगौर नृत्य के साथ प्रारंभ हुआ। श्री वैश्य अग्रवाल महिला सभा की अध्यक्ष  रेनू अग्रवाल ने नई नवेली बहुओ और बेटियों के साथ-साथ संपूर्ण समाज को शुभकामनाएं प्रेषित की। उन्होंने कहा कि यह गणगौर का त्योहार मात्र मनोरंजन के लिए नहीं मनाया जाता, बल्कि हम सभी के साथ नई नवेली बहुओ व बेटियों को संस्कार व संस्कृति से जोड़ने के साथ-साथ परिचय के लिए आयोजित किया जाता है। उन्होंने बताया यह त्यौहार केवल आपसी रिश्तों को ही सम्मान और संजो कर रखने का कार्य नहीं करता , अपितु प्रकृति के साथ भी हमारे जुड़ाव और नई फसल के आगमन का भी प्रतीक है।

इस अवसर पर विभिन्न कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया। कार्यक्रम में नई नवेली दुल्हनों ने अपनी नृत्य प्रस्तुतियों के साथ अपना परिचय सभी के बीच रखा। महिला सभा द्वारा ”सबसे सुंदर किसकी गणगौर”नाम से हस्त निर्मित गणगौर प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया। जिसमें सभी ने बहुत ही सुंदर-सुंदर गणगौर बनाकर उनकी पूजा अर्चना की। निर्णायकों द्वारा दिए गए अंकों के आधार पर रजनी गर्ग प्रथम अंशुल एरन द्वितीय व पूर्वी गर्ग तृतीय स्थान पर रही।

श्री वैश्य अग्रवाल महिला सभा द्वारा नई नवेली ब बहुओ और बेटियों को उपहार भी प्रदान किए गए।सभी ने कार्यक्रम का लुत्फ उठाने के साथ-साथ कार्यक्रम को खूब सराहा और कहा कि भविष्य में भी इस प्रकार के कार्यक्रमों का आयोजन होते रहना चाहिए। इस अवसर पर पूर्ति अग्रवाल, लक्ष्मी  अग्रवाल, प्रीति, ज्योति, मनीषा, सोनिया, सपना आदि उपस्थित रही। कार्यक्रम का संचालन अमिता गर्ग ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *