कॉलेज के मैनेजमेंट विभाग की ओर से आयोजित की गई एक दिवसीय योग कार्यशाला
सिद्धबली न्यूज डेस्क
कोटद्वार। इंस्टीट्यूट ऑफ हॉस्पीटेलिटी, मैनेजमेंट एंड साइंसेज (आईएचएमएस ) के मैनेजमेंट विभाग की ओर से एक दिवसीय योग कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें छात्र छात्राओं ने योग के माध्यम से निरोग रहने
के गुर सीखे।
शनिवार को बलभद्रपुर बीईएल रोड स्थित कॉलेज प्रांगण में आयोजित योग कार्यशाला में बतौर मुख्य योग प्रशिक्षक भारत स्वाभिमान न्यास उत्तराखंड के राज्य कार्यकारिणी सदस्य अमित सजवाण के मार्ग दर्शन में छात्रों ने शरीर को चुस्त दुरुस्त रखने, स्मरण शक्ति तथा मानसिक विकास से संबंधित योग किए। भारत स्वाभिमान न्यास कोटद्वार के युवा प्रभारी जितेंद्र काला और भारत स्वाभिमान न्यास महिला पतंजलि की प्रतिनिधि सरिता रावत ने छात्र छात्राओं ने प्रणायाम, कपाल भाती, अनुलोम विलोम, भ्रामरी सहित शरीर को स्वस्थ रखने के लिए अनेक योगों का अभ्यास कराया।

इस अवसर पर राज्य कार्यकारिणी सदस्य अमित सजवाण ने कहा कि वर्तमान की भाग दौड़ भरी जिंदगी में लोगों के पास अपने स्वास्थ्य के लिए समय नहीं है। अनियमित खानपान, जंक फूड बच्चों के स्वास्थ्य पर बुरा असर डालते हैं। अगर बच्चे अपनी दिनचर्या में से कुछ समय नियमित योग, प्रणायाम करें तो वे एक निरोगी जीवन जी सकते हैं। उन्होंने बच्चों से रोजना कुछ समय योग को देने और भोजन में मौसमी फल और सलाद का अधिक उपयोग करने की अपील की।

इस अवसर पर कॉलेज के निदेशक प्रबंधन ले. कर्नल बीएस गुसाईं, जन संपर्क अधिकारी नरेश थपलियाल, कार्यक्रम संयोजक मैनेजमेंट विभागाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह जगवान, कंप्यूटर साइंस विभागाध्यक्ष अनुराग सेमवाल, होटल मैनेजमेंट विभागाध्क्ष वीरेंद्र आर्य, आईक्यूएसई इंचार्ज डॉ. प्रवीन त्रिपाठी, ट्रेनिंग प्लेसमेंट हेड हर्षपाल सिंह रावत सहित कॉलेज के सभी प्राध्यापक और कर्मचारी मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन एसिस्टेंट प्रोफेसर सपना रौथाण नेगी ने किया।