लोक गायक श्री सौरभ मैठाणी की टीम देंगी रंगारंग प्रस्तुतियाँ
सिद्धबली न्यूज डेस्क
कोटद्वार। डू समथिंग सोसाइटी’’ के शिब्बूनगर स्थित कार्यालय में एक बैठक का आयोजन किया गया जिसमें सामाजिक समरसता हेतु ‘‘होलिकोत्सव’’ का आयोजन 01 मार्च 2026 को कराने का निर्णय लिया गया। जिसमें विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले मनीषियों को भी सम्मानित किया जायेगा साथ ही उत्तराखण्ड के सुप्रसिद्ध लोक गायक सौरभ मैठाणी जी की टीम द्वारा विभिन्न रंगारंग प्रस्तुतियाँ भी दी जायेंगी।

इस अवसर पर होलिकोत्सव-2026 की आयोजन समिति का गठन किया गया। जिसमें अध्यक्ष एस.पी. थपलियाल, उपाध्यक्ष- रेखा नेगी एवं शूरवीर खेतवाल, महोत्सव सचिव- रोशन बलूनी एवं पंकज ध्यानी को चुना गया। साथ ही अभिनंदन समिति में प्रकाश चन्द्र कोठारी, कै0 डी.पी. बलूनी, सिन्धु कोठारी, सोनम कोठारी, शशि भूषण अमोली, आशीष नेगी, एस.एन नौटियाल, सुरेन्द्र लाल आर्य, एस. पी. कुकरेती, विजय माहेश्वरी, दीपक कुकरेती, आर.पी.पंत, जे.पी.ध्यानी, राजेन्द्र बिट, शंकर दत्त गौड़, रिपुदमन सिंह बिष्ट, प्रवेश नवानी, कविता रावत, पुष्पा कोष्टवाल, चाँद मौला बख्त, ज्योति कुलाश्री, स्वेता गोयल, सुनीता नैथानी, नीलम डंगवाल, चिराग कुकरेती, नीतीश कुमार, अरूण असवाल, अतुल बडोला, विवेक सती को भी चुना गया। होलिकोत्सव एमकेवीएन स्कूल दुर्गापुरी में आयोजित किया जायेगा। यह जानकारी संस्था सचिव श्री विपिन जदली जी ने दी।

इस अवसर पर संस्था अध्यक्ष मयंक प्रकाश कोठारी ‘भारतीय’ ने महोत्सव में सामाजिक सौहर्द के साथ-साथ आपसी भाईचारे को निभाने की बात रखते हुए कण्वनगरी-कोटद्वार वासियों को महोत्सव में शामिल होने के लिए कहा।