MKVN ‘शंखनाद’ वार्षिक खेल प्रतियोगिता में छात्र छात्राओं ने दिखाया दमखम

वार्षिक खेल प्रतियोगिता का हुआ भव्य समापन, विजेता हुए पुरस्कृत

सिद्धबली न्यूज डेस्क

कोटद्वार। एमकेवीएन एजुकेशनल ग्रुप के एमकेवीएन स्कूल कण्वघाटी, एमकेवीएन स्कूल दुर्गापुरी तथा एमकेवीएन स्कूल देवीरोड़ में वार्षिक खेल प्रतियोगिता ‘शंखनाद’ का समापन हुआ। जिसमें विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं में विजेता होने वाले खिलाड़ियों को स्कूल प्रबंधन की ओर से मेडेल, और प्रशस्ति पत्र देकर पुरस्कृत किया गया।

इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंध निदेशक  प्रकाश चन्द्र कोठारी, कार्यकारी निदेशक मयंक प्रकाश कोठारी ‘भारतीय’, शिक्षा निदेशिका  सिन्धु कोठारी, प्रशासनिक निदेशक विपिन जदली, प्रधानाचार्या सुनीता नैथानी,  कविता रावत,  ज्योति कुलाश्री व उपप्रधानाचार्या रेखा नेगी ने संयुक्तरूप से दीप व खेल मशाल को प्रज्जवलित कर प्रतियोगिता का विधिवत शुभारंभ किया। विद्यालय के विभिन्न सदनों के छात्र-छात्राओं की टुकड़ियों के द्वारा शानदार मार्च पास्ट करते हुए प्रांगण में उपस्थित वरिष्ठ अधिकारियों को सलामी दी गई जिसे देखकर अभिभावक स्तब्ध और आश्चर्यचकित रह गए।

इसी क्रम में बालिकाओं के द्वारा सरस्वती वंदना करते हुए मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किया गया प्री-प्राइमरी वर्ग में बच्चों के रैट्रो डाँस ने भी सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि श्री मेहरबान सिंह नेगी ने प्रतिभाग करने वाले खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया साथ ही विद्यालय प्रबंधन को भी बच्चों के सर्वांगीण विकास हेतु आयोजित की गई प्रतियोगिताओं के लिए बधाई दी।

वार्षिक खेल महोत्सव के अवसर पर कार्यकारी निदेशक  मयंक प्रकाश कोठारी ‘भारतीय’ ने प्रतिभाग करने वाले बच्चों को शुभकामनाएं दी साथ ही कहा कि ‘शंखनाद’ सिर्फ खेल प्रतियोगिता नहीं बल्कि यह टीम वर्क, दृढ़ता और खेल के प्रति जुनून का दिन है, जोकि आपके आने वाले वर्षों के लिए एक मजबूत नींव रखेगा।


अंतिम दिवस रोमांचकारी फाइनल मुकाबलों और शानदार समापन समारोह से भरपूर रहा। विभिन्न स्पर्धाओं के अंतिम दौर में सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिबद्धता, कौशल और प्रतिस्पर्धात्मक भावना का प्रदर्शन करते हुए उत्साह चरम दिखाया। विद्यार्थियों के साथ-साथ अभिभावकों के लिए भी कुर्सी दौड़, 100मी0 दौड़ जैसी मनोरंजक प्रतियोगिताएं आयोजित की गई जिसमें विजेता अभिभावकों के लिए भी गिफ्ट हैंपर इनाम के तौर पर दिये गये जिसे पाकर अभिभावकों में भी अपने बचपन के दिनों की स्मृतियाँ झलक उठीं।


एमकेवीएन स्कूल कण्वघाटी प्राईमरी वर्ग की बालक-बालिका वर्ग की ‘सेक रेस’ में आदित्य-कृतिका ने प्रथम, अनुभव-अंशिका ने द्वितीय एवं रूद्र पांडे-राशि ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। ‘थ्री लेग रेस’ में आयुषि-अदिति ने प्रथम, मन्नत-इशानी ने द्वितीय तथा तान्या-इशिता ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। बालक वर्ग की ‘स्पून रेस’ में अक्षित, प्रत्यूष व सौरभ ने क्रमशः प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्राइमरी वर्ग के ‘बालक-बालिका रिले रेस’ में राजा दुष्यंत हाऊस ने बाजी मारी। प्राइमरी वर्ग की ही ‘जिग-जैग’ रेस में एकांश गौड़, प्रीति व अनुभव ने प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त किया। कक्षा-एलकेजी की ‘बैलून बैलेंसिंग रेस’ में देवांश-लविश ने प्रथम, आदर्श-शिवाय ने द्वितीय तथा, अनवी-अवनी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। यूकेजी की ‘ब्लो द स्ट्रिप रेस’ में क्रिस्टी, श्रेयांश व विहान ने प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त किया। कक्षा-01व 02 की ‘वन लेग रेस’ में गगन प्रथम, प्रियांश द्वितीय तथा सिद्धार्थ तृतीय स्थान पर रहे। कक्षा कक्षा-01व 02 की बालिका वर्ग की ‘कप बैलेंसिंग रेस’ में दिव्यांशी, तनवी व रितु बलूनी ने प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त किया। जूनियर बालिका वर्ग की कबड्डी प्रतियोगिता में माँ शकुन्तला हाऊस ने प्रतियोगिता को जीता वहीं बालक वर्ग की प्रतियोगिता को भी माँ शकुन्तला हाऊस ने अपने नाम किया।


एमकेवीएन स्कूल दुर्गापुरी के प्री प्राइमरी वर्ग की कक्षा-प्ले की ‘फ्रॉग रेस’ में, क्रमशः अनिकेत, कृषा व सोमिक चौधरी ने प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त किया, कक्षा-नर्सरी की ‘बन्नी रेस विद कैरेट रेस’ में क्रमशः वेदांश, शिविका व हर्षिल नेगी ने प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त किया, कक्षा-एलकेजी व यूकेजी की ‘मंकी रेस विद बनाना’ में क्रमशः मिशिका, पारस पयाल एवं अद्विक ने प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त किया, कक्षा-1 एवं 02 की ‘पिरामिड रेस’ में क्रमशः समर्थ, सृष्टि एवं युवान नेगी ने प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त किया। कक्षा03-05 की 100मी0 रेस में आदित्य नेगी ने प्रथम, आदर्श रमोला ने द्वितीय एवं कार्तिक नेगी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कक्षा06 एवं 07 तक के 200मी0 रिले रेस में माँ शकुन्तला हाऊस से रिशांत चौधरी, काव्य गुसाँई, आदर्श रमोला व आराध्या रावन. ने प्रतियोगिता अपने नाम की वहीं महर्षि कण्व हाऊस द्वितीय तथा राजा दुष्यंत हाऊस ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं वॉलीबॉल प्रतियोगिता में महर्षि कण्व हाऊस एवं सम्राट भरत हाऊस प्रथम व द्वितीय स्थान पर रहे। वर्ष 2024-25 शैक्षणिक सत्र में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियो को भी कार्यक्रम में सम्मानित किया गया। इसी क्रम में विद्यालय के सुकीर्ति नेगी, औजस नेगी, कनिका, त्रिषा, कार्तिक नेगी, नैन्सी रावत, आदर्श रमोला, सोमेश बड़थ्वाल, रिशांत चौधरी, आराध्या नेगी व प्रियांशु चौधरी को एमकेवीएन स्टार्स के अंतर्गत विद्यालय प्रबंधन द्वारा पुरस्कृत किया गया।


एमकेवीएन स्कूल देवीरोड़ में पिछले 02 दिनों में आयोजित की गई प्रतियोगिताओं के विजेताओं को विद्यालय प्रबंधन के द्वारा पृरस्कृत किया गया जिसमें सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों को मेडेल व प्रसस्तिपत्र देकर उनका मनोबल बढ़ाया। विद्यालय के चारों हाऊस में से राजा दुष्यंत हाऊस को सर्वश्रेष्ठ हाऊस के खिताब से नवाजा गया। विद्यालय द्वारा कार्यक्रम के अवसर इस वर्ष हुई विभिन्न प्रतियोगिताओं में जीतने वाले विद्यार्थियों को भी सम्मानित किया गया जिसमें कार्ड मेकिंग प्रतियोगिता में विभुम ने प्रथम, शिवांग ने द्वितीय व वैदिक ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। राखी मेकिंग में ग्रिषा ने प्रथम, तविषा ने द्वितीय व सौम्या ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। दीया मेकिंग में आराध्या भट्ट, ग्रिषा व अक्षज ने प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया। सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता प्राइमरी वर्ग में राजा दुष्यंत हाऊस के अंश व अद्विक एवं जूनियर वर्ग में अभिनव व आरूषि ने बाजी मारी। सर्वाधिक उपस्थिति वाले प्री-प्राइमरी वर्ग से असमित सिंह, दिव्यम जदली, तनवी रावत प्राइमरी वर्ग से आदित्य रावत, परी, अभिषेक, सानवी, अविका चौहान जूनियर वर्ग से शिवम ध्यानी, अनन्या, ध्रुव एवं अभिनव को भी पुरस्कृत किया गया। विद्यालय प्रबंधन द्वारा उन बच्चों के अभिभावकों को भी पुरस्कृत किया गया जो विद्यालय के प्रत्येक कार्यक्रम और दिशा निर्देशों का पूर्णरूप से पालन करते हैं, जिसमें अद्विका चौधरी, सारू सर्वज्ञय, अब्दुल्ला, अक्षित नेगी, कनुप्रिया, ग्रिषा, यशवी, आरवी, अनुप्रिया, आरव शनाया, आदित्य, अनय बिष्ट एवं अक्ष को चुना गया। पर अभिभावकों के लिए बैलून-पिरामिड प्रतियोगिता, रस्साकस्सी आदि प्रतियोगिताएं आयोजित की गई जिसमें विजेता अभिभावकों को उपहार भेंट कर उनको भी खेलों से जोड़ने का प्रयास किया गया।

अंत में विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्या  ज्योति कुलाश्री ने अभिभावकों और छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए उन्हें वार्षिक खेल प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग करने और जीतने के लिए बधाई दी साथ ही नए सत्र में नई ऊर्जा और मजबूत इरादे के साथ फिर से दृढ़ संकल्प लेकर तैयारी करने के लिए प्रेरित किया।
इस अवसर पर अशोक जखमोला, अनिल सैनी, चिराग कुकरेती, नितिश कुमार,  पुष्पा केष्टवाल, ममता नेगी, अतुल बडोला, पुष्कर कुमार, विवेक सती, आकांक्षा अधिकारी, ऋतु शर्मा, नीता घिल्डियाल, ज्योति, पारूल, प्रेमलता गुसाँई, अंजू रावत, रंजना, मीनाक्षी बड़थ्वाल, पूजा, सुनीता, अंजलि, गीता, स्वाति, राहुल कुमार, अरूण असवाल आदि शिक्षक शिक्षिकाएँ मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *