ताइक्वांडो हरिद्वार द्वारा आयोजित उत्तराखण्ड ओपन स्टेट ताइक्वांडो चैम्पियनशिप में किया प्रतिभाग
सिद्धबली न्यूज डेस्क
कोटद्वार। ताइक्वांडो हरिद्वार द्वारा आयोजित उत्तराखण्ड ओपन स्टेट ताइक्वांडो चैम्पियनशिप (ताइक्वांडो फेडरेशन आफ इंडिया) में एमकेवीएन सीनियर सेकेण्डरी स्कूल कण्वघाटी की कक्षा 11वीं की छात्रा माही ने जूनियर अंडर-40 किग्रा भार वर्ग में तथा कक्षा-7वीं के छात्र वंश ने फ्रेशर वर्ग में अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन द्वारा गोल्ड मेडल जीते। उनके इस विशेष तथा असाधारण प्रदर्शन हेतु विद्यालय पहुँचनें पर उनका भव्य रूप से स्वागत तथा सम्मान किया गया। विद्यालय के प्रबंध निदेशक प्रकाश चन्द्र कोठारी, शिक्षा निदेशिका सिन्धु कोठारी एवं प्रशासनिक निदेशक  विपिन जदली द्वारा माही व वंश को मिष्ठान, पुष्प गुच्छ व गोल्ड मेडल देकर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंध निदेशक श्री प्रकाश चन्द्र कोठारी जी ने दोनों विजेताओं को बधाई देते हुए इस सफल प्रयास की सराहना की तथा उनके उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं प्रेषित की।
इसी क्रम में कार्यकारी निदेशक  मयंक प्रकाश कोठारी ‘भारतीय’ जी ने अपने संदेश में दोनों विद्यार्थियों को निरंतर इसी प्रकार की प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग करने और उन्हें जीतने हेतु प्रोत्साहित किया।
इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्या सुनीता नैथानी, नितिश कुमार, अतुल बडोला, शांति गुसाँई, पुष्पा केष्टवाल आदि शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *