एमकेवीएन सीनियर सेकेण्डरी स्कूल में धूमधाम से मनाया गया राष्ट्रीय गणित दिवस
सिद्धबली न्यूज डेस्क
कोटद्वार। एमकेवीएन सीनियर सेकेण्डरी स्कूल में राष्ट्रीय गणित दिवस बड़े धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय की शिक्षा निदेशक सिन्धु कोठारी, प्रशासनिक निदेशक विपिन जदली एवं विद्यालय की प्रधानाचार्य सुनीता नैथानी ने किया। इस अवसर विद्यालय के छात्र छात्राओं ने अपनें गणित के माॅडल की प्रदर्शनी से लोगो को गणित के रोचक फाॅर्मूलों को दिखाकर गणित विषय की ओर आकर्षित किया। गणित एक ऐसा विषय है, जो बच्चों की समझ से बाहर होता हैं कुछ बच्चे तो गणित विषय में तेज होते हैं, किन्तु कुछ को तो एक सवाल हल करने में पसीने छूट जाते हैं। गणित को रौचक बनाने एवं बच्चों में इसके डर को दूर करने के लिए हर वर्ष राष्ट्रीय गणित दिवस को मनाया जाता है।

विद्यार्थियों के द्वारा कई प्रकार के माॅड़ल बनाये गये जिसमें एकल में कक्षा-4 के आरव सिंह ने बिजगाणितीय फाॅर्मूला बनाकर प्रथम स्थान प्राप्त किया, कक्षा-5 से आयुष नेगी ने ज्यामितीय पार्क बनाकर द्वितीय स्थान प्राप्त किया वहीं कक्षा-5 वीं की वाहिका ने डिविजन मशीन बनाकर तृतीय स्थान प्राप्त किया। ग्रुप में इशानी ग्रुप ने प्रथम स्थान, परिधि ग्रुप ने द्वितीय स्थान और अदिति ग्रुप ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। जूनियर वर्ग में कक्षा-7 की प्राची नेगी ने परिमाप और क्षेत्रफल पर वर्किंग माॅडल तैयार कर प्रथम स्थान प्राप्त किया, अनुष्का एण्ड़ ग्रुप ने गणित पार्क बनाकर द्वितीय स्थान तथा कक्षा-7 की देवांशी और अक्षरा ने त्रिकोणमितीय अनुप्रयोग बनाकर तृतीय स्थान प्राप्त किया।
इस अवसर पर अपने उद्धबोधन में श्रीमती सिन्धु कोठारी जी ने छात्र-छात्राओं को बताया कि भारत में हर साल 22 दिसम्बर का दिन राष्ट्रीय गणित दिवस के तौर पर मनाया जाता है। यह दिन भारत के महान गणितज्ञ श्रीनिवास रामानुजन को समर्पित है जिनका जन्म 22 दिसम्बर 1887 को तमिलनाडु के ब्राह्मण अयंगर परिवार मंे हुआ था। श्रीनिवास रामानुजन ने केवल 12 वर्ष की छोटी सी उम्र में ही त्रिकोणमिति में महारत हासिल कर ली थी, उन्होंने कई प्रमेय विकसित की कई फाॅर्मूले बनाये, उनके इस प्रकार के अद्भुत कार्यों से दुनिया भर के गणितज्ञ हैरान रह गये थे। मात्र 33 वर्ष की आयु में अपने अद्भुत और विलक्षण ज्ञान से गणित के क्षेत्र में कई महत्वपूर्ण योगदान दिए जिसके कारण उन्हंे पूरे विश्व में एक महान गणितज्ञ के रूप में पहचान दिलाई। इस दिन को मनाने का मुख्य उद्देश्य बच्चों में गणित के महत्व को लेकर जागरूकता बढ़ाना है। छात्रों को गणित के क्षेत्र में शोध के लिए प्रेरित किया जाता है।
इस कार्यक्रम कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय के गणित के शिक्षकों श सुनीता नैथानी, विवेक सती, आकांक्षा अधिकारी, सुषमा नेगी व अंजू रावत ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इस अवसर पर विद्यालय की शिक्षा निदेशिका श्रीमती सिन्धु कोठारी, विद्यालय के प्रधानाचार्य श्रीमती सुनीता नैथानी, उप-प्रधानाचार्या श्रीमती रेखा देवी, श्रीमती पुष्पा केष्टवाल, नितिश कुमार, पुष्कर कुमार, अशोक जखमोला आदि शिक्षक-शिक्षिकाएं व छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।