DAV स्कूल के शिवम ध्यानी  हेड ब्वॉय और दिशा गौड़ बनी हेड गर्ल

डी ए वी पब्लिक स्कूल कोटद्वार में आयोजित किया गया छात्र परिषद का शपथ ग्रहण समारोह

सिद्धबली न्यूज डेस्क

कोटद्वार। बलभद्रपुर स्थित डी ए वी पब्लिक स्कूल कोटद्वार में छात्र परिषद का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। इसमें नवनिर्वाचित सदस्यों को विभिन्न दायित्व सौंपे गए। सर्वप्रथम विद्यालय के प्रधानाचार्य  नितिन भाटिया एवं पर्यवेक्षिका  सारिका रावत ने शिवम ध्यानी को हेडब्वॉय एवं दिशा गौड़ को हेड गर्ल का उत्तरीय व बैज पहनाकर जिम्मेदारी सौंपी। इसी क्रम में मृदुल बमेटा वॉइस हैड ब्वाय, अदिति बुड़ाकोटी वाइस हेड गर्ल के पद पर चुने गए।


ईवा डोगरा ,शौर्य भंडारी स्पोर्ट्स कैप्टन, अक्षिता गुसाई एवं सक्षम रावत एवं वाइस स्पोर्ट्स कैप्टन चुने गए। तत्पश्चात
साक्षी रावत,अंश बलोदी, अनुष्का बलोदी व प्रियांशु द्विवेदी, कल्चरल कैप्टन व वाइस कैप्टन पद पर चयनित हुए। तत्पश्चात निशांत गुसाई, दिव्यांशी रावत, गाथा सिंह एवं अंशिका भंडारी लिटरेरी कैप्टन एवं वाइस कैप्टन पद पर नियुक्त हुए।
इसी श्रृंखला में अलग-अलग सदनों के हाउस कैप्टन व वाइस कैप्टन के अन्तर्गत अरावली हाउस से सुमित कुकरेती,अनुष्का अग्रवाल, शिवम रावत,शैलिका भंडारी, नीलगिरि हाउस से
सुहानी नेगी,करण, रीतिका बडोला,पल्लवअसवाल,
शिवालिक हाउस से अथर्व अग्रवाल,तनिक्षा रावत दर्पण मित्तल,प्रियांशी राणा, हिमालय हाउस से
आदित्य ध्यानी,तमन्ना, यथार्थ चौहान व सुप्रिया बहुगुणा चयनित हुए। तत्पश्चात सभी नवनिर्वाचित सदस्यों को उनके कर्तव्य एवं दायित्व हेतु शपथ दिलवाई गई।
प्रधानाचार्य नितिन भाटिया ने सभी नवनिर्वाचित सदस्यों को बधाई एवं शुभकामना़एँ देते हुए कहा कि पद मिलने का अर्थ जिम्मेदारी है और जिम्मेदारी सीखने का मौका देती है और हमें आशा है कि आप सभी अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन पूरी निष्ठा के साथ करेंगे। आप सभी विद्यालय को सुचारु रूप से संचालित करने में अपना पूरा सहयोग देते हुए अन्य सभी छात्रों के लिए अध्ययन और अनुशासन में आदर्श प्रस्तुत करेंगे।कार्यक्रम का संचालन श्रीमती सारिका रावत ने किया।
अंत में श्रीमती मीनाक्षी भाटिया में कार्यक्रम के सफल आयोजन हेतु सभी को धन्यवाद दिया। इस कार्यक्रम में विद्यालय के सभी शिक्षक और समस्त स्टाफ मौजूद रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *