करोड़ों की घटना मे शामिल था, मुजफ्फरपुर जिले का रहने वाला है आरोपी
सिद्धबली न्यूज डेस्क
देहरादून। पुलिस ने रिलायंस ज्वेलरी शोरूम में डकैती डालने की वारदात में शामिल एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने बदमाशों को वाहन उपलब्ध कराया था। आरोपी बिहार के मुजफ्फरपुर जिले का रहने वाला है।
बताते चलें कि गत नौ नवंबर को राज्य स्थापना दिवस पर दून में सचिवालय के पास स्थित रिलायंस ज्वेलरी शोरूम में डकैती पड़ी थी। मामले में डकैती डालने में शामिल दो बदमाशों समेत कुल आठ आरोपियों को पुलिस पूर्व में जेल भिजवा चुकी है। हालांकि डकैती में लूटे गए 14 करोड़ रुपये के गहने में रिकवरी नही हो सकी है।ए
सएसपी अजय सिंह ने बताया डकैतों की मदद करने में शामिल चंदन कुमार उर्फ सुजीत कुमार (19) निवासी मिर्जापुर थाना अरियार, जिला मुजफ्फरपुर बिहार को प्रेमनगर क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया है। आरोप है कि उसने डकैती में शामिल प्रिंस और अन्य अभियुक्तों को घटना में प्रयुक्त वाहन उपलब्ध कराए थे।