कोटद्वार में दो घरों के अंदर से मिले दो शव, सनसनी

सूचना पर पुलिस ने किए शव बरामद, रतनपुर सुखरो और ग्रासटनगंज का मामला 

सिद्धबली न्यूज डेस्क

कोटद्वार। कोटद्वार के रतनपुर सुखरौ और ग्रासटनगंज क्षेत्र के दो घरों से के अंदर से दो व्यक्तियों के शव बरामद किए गए हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

CO विभव सैनी ने बताया कि लोगों ने एक घर के अंदर दुर्गंध आने की सूचना दी थी। इसके बाद मौके पर पुलिस पहुंची घर के अंदर एक व्यक्ति का सड़ा गला शव पड़ा हुआ मिला। लोगों ने उसकी शिनाख्त नरेंद्र देवराडा उम्र 37 वर्ष के रूप में हुई है। लोगों ने बताया कि मृतक घर में अकेला रहता था। शनिवार को मृतक अपने दोस्तों के साथ घर पार्टी कर रहा था।  आज सुबह जब आसपास के इलाके में बदबू आने लगी तो शक होने पर घर के भीतर देखा गया जहां युवक का सड़ा गला शव बरामद हुआ। वहीं मृतक के परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है।

दूसरा मामला कोटद्वार के ग्रास्टनगंज का है वहां भी 62 वर्षीय एक वृद्ध कमरे में मरा पड़ा मिला। मृतक की शिनाख्त दिनेश चांद ध्यानी के रूप में हुई है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *