जंगल में घास लेने गई महिला पर गुलदार ने किया हमला, घायल

सिद्धबली न्यूज डेस्क

कोटद्वार। लैंसडौन वन प्रभाग के जंगल में घास लेने के लिए गई एक महिला पर गुलदार ने हमला कर दिया। जिसमें वह बुरी तरह से घायल हो गई। महिला को बेस अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार शनिवार सुबह 10 बजे  आमसौड़ निवासी नीलम देवी घास काट रही थी तभी गुलदार ने उसपर हमला कर दिया। साथी महिलाओं के चिल्लाने पर गुलदार भागा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *