विद्यालय के प्रधानाचार्य और शिक्षकों ने दी छात्र को शुभकामनाएं
सिद्धबली न्यूज डेस्क
कोटद्वार। डीएवी पब्लिक स्कूल कोटद्वार के मेधावी छात्र ध्रुव कुमार ने NEET UG 2026 परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए अखिल भारतीय रैंक (AIR) 6245 तथा सामान्य वर्ग (General Category) रैंक 2776 प्राप्त कर विद्यालय, अपने अभिभावकों एवं क्षेत्र का गौरव बढ़ाया है।

ध्रुव कुमार की इस उल्लेखनीय सफलता पर विद्यालय परिवार में हर्ष का वातावरण है। विद्यालय के प्रधानाचार्य, शिक्षकों एवं समस्त स्टाफ ने ध्रुव को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। प्रधानाचार्य नितिन भाटिया ने कहा कि ध्रुव की यह उपलब्धि उनके अथक परिश्रम, अनुशासन, दृढ़ संकल्प तथा शिक्षकों एवं अभिभावकों के सतत मार्गदर्शन का परिणाम है।
विद्यालय परिवार ने ध्रुव कुमार एवं उनके अभिभावकों को हार्दिक शुभकामनाएँ देते हुए आशा व्यक्त की कि वे भविष्य में भी नई ऊँचाइयों को प्राप्त कर देश एवं समाज की सेवा करेंगे तथा अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत बनेंगे।