MKVN होलिकोत्सव में झलकी उत्तराखण्ड की संस्कृति

लोक गायक  सौरभ मैठाणी जी की प्रस्तुतियों ने बांधा समा

सिद्धबली न्यूज डेस्क

कोटद्वार। डू समथिंग सोसाइटी के सौजन्य से दुर्गापुरी स्थित एमकेवीएन स्कूल में होली के पावन पर्व पर ‘‘होलिकोत्सव’’ का आयोजन किया गया। सामाजिक समरसता के भाव को जागृत करने के उद्देश्य से आयोजित किए गये इस उत्सव में उत्तराखण्ड की संस्कृति एवं भाईचारे की झलक साफ दिखी। होली मिलन समारोह के द्वारा क्षेत्रीय एवं देश की जनता को आपसी भाईचारे और सौहार्द के साथ होली मनाने और आपसी नफरत को भूलाकर, प्रेम से रहने का महत्वपूर्ण संदेश देने का प्रयास किया गया। इस अवसर पर संस्था संरक्षक  प्रकाश चन्द्र कोठारी, आयोजन समिति अध्यक्ष  एस.पी. थपलियाल जी एवं समिति के सदस्यों द्वारा संयुक्तरूप से दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया गया।

कार्यक्रम में सुप्रसिद्ध लोक गायक श्री सौरभ मैठाणी जी एवं उनकी टीम द्वारा गाए गीतों, ‘‘मैं पहाड़ों कु रैबासी’’, ‘‘वखी मेरू गौं’’ आदि गीतों ने कार्यक्रम को और भव्य बना दिया।
इस खास मौके पर डू समथिंग सोसाइटी द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले मनीषियों को भी सम्मानित किया गया जिसमें श्री सूरज रमोला जी को राजकीय विद्यालयों में खेल कोचिंग के क्षेत्र में,  सार्थक कण्डवाल जी को योग के क्षेत्र में,  महताब खान चाँद जी एवं  विकास आर्या जी को पत्रकारिता में,  कुंज अग्रवाल को राजनीति के क्षेत्र में,  आकाश बडोला को साइबर सिक्योरिटी के क्षेत्र में, श्री देवांश रावत को पशुपालन व कृषि के क्षेत्र में,  अरबाज जी को पुलिस विभाग में उत्कृष्ट कार्य करने, डॉ0 शशांक बलूनी एवं डॉ0 शलभ अग्रवाल जी को चिकित्सा के क्षेत्र में, श्री नवीन बिष्ट जी को शिक्षा एवं लोक संस्कृति के क्षेत्र में, श्री अरूण नेगी जी को आर्मी के फुटबॉल कोच की भूमिका हेतु, श्री रूपवंत ठाकुर को टेबल टेनिस की कोचिंग,  अंकुर तोमर जी,  आशीष नेगी,  निहारिका सेमवाल,  आकाश कुंवर, सुरेश फुलारा,  सिमरन नेगी , सुश्री संध्या बौड़ाई, डॉ रितु ठाकुर जी, नवीन बिष्ट , श्री संदीप बिष्ट जी, श्री गुरप्रीत सिंह जी, कु0 रिमझिम अग्रवाल जी,  सुभाष पांडे जी को भी सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर संस्था अध्यक्ष  मयंक प्रकाश कोठारी ‘भारतीय’ जी ने महोत्सव में शामिल होने व कार्यक्रम को भव्य बनाने के लिए क्षेत्रीय जनता को धन्यवाद दिया। साथ ही आपसी भाईचारे को निभाते हुए होली के पर्व को खुशी और उल्लास से मनाने की बात कही।

कार्यक्रम में पूर्व काबिना मंत्री श्री सुरेन्द्र सिंह नेगी,  हेमलता नेगी,  सिन्धु कोठारी,  सोनम कोठारी, विपिन जदली,  सुनीता नैथानी, सुमन कोटनाला, महेन्द्रपाल सिंह, रंजना रावत, श्री राजेन्द्र प्रसाद अंथ्वाल, श्री अजयपाल सिंह रावत, डॉ अनुराग शर्मा,  शशि भूषण अमोली,  रेखा नेगी, शूरवीर खेतवाल,  रोशन बलूनी, पंकज ध्यानी,  गायत्री देवी,  आशीष नेगी,  सुरेन्द्र लाल आर्य,  एस. पी. कुकरेती,  दीपक कुकरेती,  मनीष भट्ट,  आर.पी.पंत, जे.पी.ध्यानी,  राजेन्द्र बिष्ट, शंकर दत्त गौड़, रिपुदमन सिंह बिष्ट,  प्रवेश नवानी,  कविता रावत,  पुष्पा कोष्टवाल, इन्दु नौटियाल,  महिमा उनियाल ज्योति कुलाश्री,  स्वेता गोयल,  सुनीता नैथानी,  नीलम डंगवाल,  चिराग कुकरेती, नीतीश कुमार, अरूण असवाल, अतुल बडोला,  विवेक सती आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *