रितेश शर्मा सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज जानकीनगर कोटद्वार मे आयोजित किया गया वार्षिक परीक्षाफल वितरण समारोह
सिद्धबली न्यूज डेस्क
कोटद्वार। रितेश शर्मा सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज जानकीनगर कोटद्वार मे वार्षिक परीक्षाफल वितरण समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम संयोजक रोहित बलोदी ने बताया कि कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि कैप्टन गजेंद्र मोहन धस्माना, विशिष्ट अतिथि ए एच टी यू प्रभारी सुमनलता, विशिष्ट अतिथि साइबर सेल प्रभारी जयपाल सिंह , अतिविशिष्ट अतिथि डॉ० रीना कंकरीवाल , अभिभावक प्रतिनिधि दर्शन सिंह एवं प्रधानाचार्य मनोज कुकरेती ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित एवं पुष्पार्चन कर किया। तत्पश्चात विद्यालय के कक्षा 6 से 11वीं तक के मेधावी छात्र छात्राओं को पुरस्कृत किया गया। कक्षा षष्ठ में आराध्य मेहता
कक्षा सप्तम में प्रियांशी रावत , कक्षा अष्टम में आस्था प्रजापति , कक्षा नवम में सार्थक काला प्रथम , कक्षा एकादश कला वर्ग में तनुजा रावत, एकादश विज्ञान वर्ग में अदिति नेगी एवं वाणिज्य वर्ग में वंशिका रावत प्रथम रही।
कक्षा में शत प्रतिशत उपस्थिति के लिए कक्षा षष्ठ से सिमरन एवं आयुषी बडोला, कक्षा नवम से सोनाक्षी नेगी, कक्षा एकादश से जसमीत एवं प्रशांत धस्माना एवं द्वादश से सृष्टि रावत को पुरस्कृत किया गया। इसके साथ ही शौर्य नेगी, अनुरोध रावत, अपर्णा, सोनाक्षी नेगी, तनुजा रावत निशा कश्यप को ओवरऑल बेस्ट इन क्लास प्रधानाचार्य पुरस्कार प्रदान किया गया। मुख्य अतिथि कोटद्वार पुलिस एस आई सुमनलता जी ने छात्र छात्राओं एवं अभिभावकों को मानवतस्करी , भिक्षावृत्ति पर रोक आदि के संदर्भ में मार्गदर्शित किया। साइबर सेल प्रभारी जयपाल सिंह ने ऑनलाइन फ्रॉड, फेक कॉल्स पर छात्र छात्राओं को मार्गदर्शित किया। कक्षा छः से आठ में आस्था प्रजापति एवं नवम और एकादश में अदिति नेगी को सर्वश्रेष्ठ ओवरऑल टॉपर ट्रॉफी प्रदान की गई।
अंततः विद्यालय के प्रधानाचार्य मनोज कुकरेती द्वारा सभी छात्र छात्राओं को नवीन सत्र हेतु शुभकामनाएं प्रदान की। इस अवसर पर उपप्रधानाचार्य अनिल कोटनाला , राहुल भाटिया, रोहित बलोदी, भूपेंद्र सिंह, राकेश चमोली, शिवराम बडोला, मोहन गुसाईं, राजन, चंद्रप्रकाश, मधुबाला, संगीता रावत, नंदिनी, विनीता, संगीता कुकशाल, प्रेरणा शर्मा एवं अभिभावक वृंद उपस्थित रहे ।