सिद्धबली न्यूज डेस्क
देहरादून। ऋषिकेश चीला मार्ग पर एक हादसे में दो अधिकारियों समेत चार लोगों की जान चली गई, जबकि पांच घायल हैं और एक लापता है।
सोमवार को ऋषिकेश चीला मार्ग पर बड़ी सड़क दुर्घटना हो गईं। सूत्रों के अनुसार विभागीय अधिकारी नई गाड़ी का ट्रायल कर रहे थे। गाड़ी का टायर फटने और अनियंत्रित होने की वजह से हादसा हुआ।
वन्यजीव प्रतिपालक आलोकी की नहर में गिरने की आशंका जताई जा रही है। हादसे के खबर मिलते ही वन अधिकारी मौके पर पहुंचे। वाहन में दस लोग सवार थे। घायलों को ऋषिकेश एम्स लाया गया है।
राजाजी पार्क के चीला में बड़ा हादसा
वन विभाग के वाहन में कुल 10 लोग बैठे हुए थे जिनमें से 04 की मृत्यु हो गई है, 05 घायल हैं तथा अन्य 01 गायब है।
मृतकों का विवरण-
1-शैलेश घिल्डियाल (रेंजर चीला रेंज)
2- प्रमोद ध्यानी (डिप्टी रेंजर चीला रेंज)
3- सैफ अली खान पुत्र खलील निवासी चीला कॉलोनी (वन कर्मचारी)
4- कुलराज सिंह (अक्षा ग्रुप दिल्ली)
घायलों का विवरण-
1-हिमांशु गोसाई पुत्र गोविंद सिंह (वन विभाग)
2- राकेश नौटियाल (वन विभाग)
3- अंकुश (अक्षा ग्रुप दिल्ली)
4- अमित सेमवाल (वन कर्मचारी)
5- अश्वनी पुत्र बीजू पट्टी
उक्त दुर्घटना में आलोकी (वार्डन राजा जी नेशनल पार्क चीला) अभी गायब बताए जा रहे हैं।