महिला अपराध और बिगड़ती कानून व्‍यवस्‍था पर भड़के कांग्रेसी, प्रदर्शन

कोटद्वार और दुगड्डा में प्रदेश सरकार के खिलाफ किया प्रदर्शन, पुतला फूंका और राष्‍ट्रपति को ज्ञापन भेजा 

सिद्बली न्‍यूज डेस्‍क

कोटद्वार। उत्तराखंड में महिलाओं पर बढ़ते अत्याचार, बलात्कार और हत्या के जघन्य और देवभूमि को शर्मसार करने वाली घटनाओं और बिगड़ती कानून व्यवस्था के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने शहर में जुलूस निकाला और सरकार का पुतला दहन किया।

शनिवार को महानगर कांग्रेस अध्‍यक्ष संजय मित्‍तल के नेतृत्‍व में कार्यकर्ता झंडा चौक में एकत्रित हुए। कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन करने के साथ पुतला दहन किया। इसके बाद प्रदेश सरकार के खिलाफ रैली की शक्ल में तहसील तक नारेबाजी करते हुए तहसील में पहुंचे। उन्‍होंने एसडीएम सोहन सिंह सैनी के माध्‍यम से महामहिम राष्ट्रपति को ज्ञापन प्रेषित किया। जिसमें उत्तराखंड में हाल ही में महिलाओं के साथ दुष्कर्म, हत्या में वृद्धि, प्रदेश की भाजपा सरकार की नाकामी पर विवरण दिया गया। कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपति से कठोर कानूनों का निमार्ण और पालन, शीघ्र न्याय दिलाने के लिए विशेष अदालतों का गठन, महिला सुरक्षा हेतु पुलिस बल का प्रशिक्षण, निगरानी और समीक्षा आदि मुद्दों की मांग की।

उधर, दुगड्डा में कोटद्वार जिलाध्‍यक्ष विनोद डबराल के नेतृत्‍व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बिगड़ती कानून व्‍यवस्‍थाओं और बढ़ते महिला अपराध को लेकर प्रदेश सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा आज अंकिता भंडारी से लेकर, हेमा नेगी, पिंकी हत्याकांड, चम्पावत में नाबालिक से बलात्कार, मंगलौर हरिद्वार में सामूहिक दुष्कर्म, श्रीनगर में युवती से बलात्कार का प्रयास, द्वाराहाट में दलित युवती से सामूहिक दुष्कर्म, देहरादून में महिला को बंधक बनाकर दुष्कर्म, बहदराबाद हरिद्वार में नाबालिक से सामूहिक दुष्कर्म के बाद हत्या, आईएसबीटी देहरादून में नाबालिक से सामूहिक दुष्कर्म, रुद्रपुर में नर्स से सामूहिक दुष्कर्म के बाद हत्या आदि घटनाओं से देवभूमि कलंकित हुई है, परंतु उत्तराखंड की भाजपा सरकार घटनाओं को रोकने के बजाय संरक्षक बनी हुई है।

प्रर्दशन करने वालों में मीना बचवान, आशा चौहान, सुनीता रावत, सोनिया नेगी,शहनाज शमशीर, अनामिका रावत, जानकी बुड्डाकोटी, प्रीति,ज्योति, लता, दीपा, विनीता भारती, होशियार सिंह बिष्ट, हिम्मत सिंह नेगी,शूरवीर सिंह खेतवाल, चंद्रमोहन सिंह खर्कवाल,दिलीप सिंह नेगी, अनिल वर्मा, नाथू सिंह अधिकारी, सतेंद्र सिंह नेगी, मानशेर सिंह नेगी, सुमित सैनी, देवेन्द्र नेथन, राजन चार्ल्स, पूरन सिंह, रमेश चंद्र खंतवाल , भारत सिंह, पंकज चौधरी, गणेश नेगी, राजीव कपूर, नरेन्द्र सिंह, भानू प्रकाश बलोदी, सरदार महेंद्र सिंह, कमल बिष्ट, देवेन्द्र सिंह नेगी, जनक भाटिया, मनोज रावत, दान सिंह रावत, गुलजार सिंह नेगी, सुदीप सिंह रावत, सुरेंद नेगी, रजनीश उप्पल, सूरभान सिंह नेगी, राजेन्द्र सिंह असवाल, चन्द्र मोहन सिंह, सुनील सेमवाल, अहसान आलम, नसीम अहमद, वीरेंद्र सिंह रावत, दिलीप सिंह रावत, चंद्रमोहन सिंह नेगी, धर्मेंद्र रावत, जुहैद, अजीम खान, शैलेंद्र सिंह रावत, ताजबर सिंह, धर्मेंद्र, रुपेंद्र सिंह नेगी, सुरेंद्र पुंडीर, विनोद, मातबर सिंह रावत,जितेंद्र सिंह बिष्ट, सतेंद्र सिंह रावत, योगम्बर चौहान, आर एस गुसाई, प्रेम सिंह पयाल, प्रदीप सिंह रावत, राकेश रावत, साबर सिंह नेगी, जितेंद्र भाटिया, केएस चौहान, अनिल नेगी, मनोज, राकेश रावत, भारत सिंह नेगी, कुलवंत पुंडीर, महानगर कांग्रेस कमेटी, कोटद्वार के अध्यक्ष संजय मित्तल, कार्यकारी अध्यक्ष प्रवीन रावत, यूथ कांग्रेस जिला अध्यक्ष विजय रावत, पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष धीरेंद्र सिंह बिष्ट, सेवा दल महानगर अध्यक्ष महावीर सिंह रावत, प्रदेश महासचिव बृजपाल सिंह नेगी, कोषाध्यक्ष सुदर्शन रावत आदि मौजूद रहे।

दुगड्डा में प्रदर्शन करने वालों में दिनेश रावत (पूर्व ब्लाक अध्यक्ष/ पूर्व जिला पंचायत सद.) दिनेश चौधरी (जिला सचिव) ओमचंद, त्रिलोक, अनिल कुमार, शिव सिंह रावत, सुनील कुमार, नरेंद्र सिंह नेगी, यसपाल सिंह, सुरेंदर सिंह, राकेश रावत, जगदीश सिंह आदि मौजूद रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!