डीएवी नेशनल स्पोर्ट्स में कोटद्वार के खिलाड़ियों ने लगाई मैडलों की झड़ी

डीएवी जगजीतपुर हरिद्वार परिसर में आयोजित हुई विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं

सिद्धबली न्यूज डेस्क

कोटद्वार। डीएवी पब्लिक स्कूल कोटद्वार के छात्र-छात्राओं ने डीएवी नेशनल स्पोर्ट्स 2024 के दूसरे दिन  विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग कर अव्वल खेल का प्रदर्शन किया।

मंगलवार को डीएवी जगजीतपुर हरिद्वार में आयोजित 100 मीटर की रेस के अंडर-19 में मोनिका व अक्षत ने स्वर्ण पदक , अंडर 17 में आकांक्षा ने  स्वर्ण,  400 मीटर की रेस के अंडर 14 के तहत पवन ने सिल्वर,  मेघा ने कांस्य , अंडर 17 के तहत युक्ति ने रजत , अंडर-19 के तहत मुकुल एवं ऋषिका ने स्वर्ण पदक प्राप्त किया ।

इसी क्रम में 200 मीटर की रेस के अंडर 14 में वैभव  ने कांस्य पदक, अंडर 19 में आशिका ने स्वर्ण, अंडर 17 में श्रुति ने रजत,  800 मीटर रेस के अंडर 14 में सृष्टि ने रजत, अंडर 17 में दिव्यांशी ने स्वर्ण, अंडर 19 में ऋषिका ने स्वर्ण, 1500 मीटर रेस के अंडर 17 में ईवा ने स्वर्ण, अंडर-19 में अंशिका ने स्वर्ण, अंडर-19 में मोहित ने स्वर्ण पदक प्राप्त किया।

ऊंची कूद के अंडर 14 में दिव्यांक ने स्वर्ण,  अंडर-19 में मोहित ने कांस्य,  अंडर 17 में रजत ने कांस्य,  अंडर 19 में अकुल ने स्वर्ण,  लंबी कूद के बालक वर्ग अंडर 14 में   किंसुक ने स्वर्ण,  अंडर 17 में योजित ने कांस्य, अंडर 19 में अकुल ने रजत, लंबी कूद बालिका वर्ग के अंडर 14 में मनीषा ने स्वर्ण,  अंडर 17 में युक्ति ने स्वर्ण, अंडर 19 में अंशिका ने रजत, शॉट पुट अंडर 14 में ऐश्वर्या ने स्वर्ण, डिस्कस थ्रो में अंडर 17 साक्षी ने स्वर्ण, ऊंची कूद बालिका वर्ग अंडर 17 में आकांक्षा ने स्वर्ण, अंडर-19 दिव्या ने स्वर्ण पदक प्राप्त किया।

इसके अलावा डीएवी कोटद्वार ने रिले रेस में  4 x 100 बालिका वर्ग में अंडर 14 में सिल्वर, अंडर 17 में स्वर्ण,  अंडर-19 में स्वर्ण, रिले बालक वर्ग  4 x 100 में अंडर 14 में रजत , अंडर 17 में कांस्य,  अंडर-19 में स्वर्ण, 4×400 बालक वर्ग अंडर 19 में स्वर्ण पदक जीतकर बेहतरीन प्रदर्शन किया।

विद्यालय के प्रधानाचार्य  नितिन भाटिया ने सभी विजयी छात्र-छात्राओं को बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!