कॉलेज प्रबंधन, प्राध्यापकों और छात्र छात्राओं ने रोपे विभिन्न प्रजातियों के पौधे
सिद्धबली न्यूज डेस्क
कोटद्वार। इंस्टीट्यूट ऑफ हॉस्पीटेलिटी, मैनेजमेंट एंड साइंसेज (आईएचएमएस ) की ओर से लोक पर्व हरेला को धूमधाम से मनाया गया। कॉलेज प्रबंधन, प्राध्यापकों और छात्र छात्राओं ने पौध रोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया।
कॉलेज के प्रबंध निदेशक बीएस नेगी के मार्ग दर्शन में छात्र छात्राएं कॉलेज के खेल मैदान पर पहुंचे। उन्होंने यहां विभिन्न प्रकार के छायादार, फलदार और ऑषधीय के पौधों का रोपण किया।

इस अवसर पर कालेज के कार्यकारीनिदेशक अजय राज नेगी ने कहा कि पेड़ पौधों के बिना मानव जीवन की कल्पना नहीं की जा सकती है। पेड़ पौधे हमें जीवन दायनी ऑक्सीजन देते हैं, जिससे जीव-जंतु जीवित रहते हैं। लेकिन, वर्तमान
में जिस प्रकार पेड़ों को काटने का कार्य किया जा रहा है। जंगलों को काटकर वहां पर कंकरीट के भवन बन रहे हैं, जो पर्यावरण के लिए चिंताजनक है। पर्यावरण का संतुलन बिगड़ने के कारण आज प्राकृतिक आपदाएं आ रही हैं। धरती
का तापमान लगातार बढ़ता जा रहा है। गर्मी, सर्दी और बारिश पिछले सभी रिकार्ड तोड़ रही है। इसी प्रकार अगर पर्यावरण की उपेक्षा की गई तो भविष्य में इसके गंभीर परिणाम भुगतने पड़ सकते हैं। उन्होंने छात्र छात्राओं और प्राध्यापकों से पर्यावरण संरक्षण को लेकर जागरुकता फैलाने की अपील की।
इस अवसर पर कालेज के निदेशक प्रबंधन ले. कर्नल बीएस गुसाईं, प्राचार्य डॉ. अश्विनी शर्मा, एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ. प्रवीन त्रिपाठी, कंप्यूटर साइंस विभागाध्यक्ष अनुराग सेमवाल, मैनेजमेंट विभागाध्यक्ष सुरेंद्र जगवान, होटल मैनेजमेंट विभागाध्यक्ष वेद प्रकाश राठौर आदि मौजूद रहे।