एरिल ग्रामर पब्लिक स्कूल ने धूमधाम से मनाया लोक पर्व हरेला

छात्रों ने लिया प्रकृति को हरा भरा बनाते हुए पर्यावरण संरक्षण का संकल्प

सिद्धबली न्यूज डेस्क

कोटद्वार। एरिल ग्रामर पब्लिक स्कूल कोटद्वार में  उत्तराखंड  हरियाली लोक पर्व हरेला धूमधाम से मनाया गया। छात्र छात्राओं और शिक्षकों ने प्रकृति को हरा भरा बनाते हुए पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया।

बृहस्पतिवार को विद्यालय के प्रबंधक नरेंद्र रावत के निर्देशन में छात्र  छात्राएं विद्यालय के मैदान में एकत्र हुए। इस अवसर पर प्रबंधक नरेंद्र रावत ने विद्यार्थियों को हरेला का महत्व बताया। कहा के पेड़ पौधों के बिना जीवन की कल्पना नहीं की जा सकती है। इसलिए पौधों को लगाना और उनकी देख भाल करना सभी का नैतिक दायित्व है। उन्होंने सभी बच्चों से इस बरसात में कम से कम एक पौधा लगाने की अपील की। इस अवसर पर विद्यालय के सभी शिक्षक और कर्मचारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *