मेंहदी प्रतियोगिता में अलीना, राखी निर्माण में तनवी रावत ने बाजी मारी

मेंहदी प्रतियोगिता में अलीना राखी निर्माण में तनवी रावत ने बाजी मारी

डीएवी पब्लिक स्कूल कोम में विद्यालय का स्थापना दिवस एवं राखी का त्यौहार  हर्षोल्लास के साथ मनाया गया

सिद्धबली न्यूज डेस्क

कोटद्वार। बलभद्रपुर स्थित डीएवी पब्लिक स्कूल कोटद्वार में विद्यालय का स्थापना दिवस एवं राखी का त्यौहार बड़े धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।
कार्यक्रम का आरंभ प्राणायाम एवं गायत्री मंत्र के द्वारा किया गया। तत्पश्चात श्री हरिश्चंद्र शास्त्री जी के नेतृत्व में वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ पंच कुंडीय हवन का आयोजन किया गया। जिसमें छात्र छात्राओं सहित शिक्षकों ने आध्यात्मिक उत्साह व पूर्ण श्रद्धा से भाग लिया। इसके पश्चात ‘सुखी रहे संसार सब’ ‘ॐ ही जीवन हमारा’ भक्ति भाव से परिपूर्ण भजनों का वाचन एवं सुमिरन किया गया। विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री नितिन भाटिया जी ने विद्यालय के छात्र छात्राओं एवं स्टाफ को स्थापना दिवस की बधाई दी।
उन्होंने डी ए वी की उल्लेखनीय यात्रा के बारे में बताते हुए सभी को डीएवी की महान विरासत को आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित किया।
तत्पश्चात विद्यालय में राखी के पवित्र त्यौहार पर सदनवार राखी निर्माण व मेहंदी कला प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया गया।जिसमें समस्त प्रतिभागियों ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया।मेहंदी कला प्रतियोगिता में अलीना प्रवीन व खुशी प्रथम, सृष्टि द्वितीय एवं प्रिया एवं खुशी तृतीय स्थान पर रहे। राखी निर्माण में तनवी रावत प्रथम, रीदिमा रावत, द्वितीय एवं मृणालिनी शर्मा तृतीय स्थान पर रहे।
सदनवार मेहंदी कला प्रतियोगिता में हिमालय सदन प्रथम, शिवालिक द्वितीय व अरावली सदन ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। राखी निर्माण में शिवालिक सदन प्रथम , नीलगिरि सदन द्वितीय अरावली सदन तृतीय स्थान पर रहे। इस कार्यक्रम में समस्त स्टाफ मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *