राजकीय महाविद्यालय कोटद्वार में आयोजित किया गया ओरिएंटेशन एवं करियर काउंसलिंग कार्यक्रम
सिद्धबली न्यूज डेस्क
कोटद्वार। डॉ. पीतांबर दत्त बड़थ्वाल हिमालय राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय कोटद्वार में वाणिज्य विभाग और पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग के संयुक्त तत्वाधान में ओरिएंटेशन एवं करियर काउंसलिंग कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ वाणिज्य विभाग की विभागाध्यक्ष प्रो. प्रीति रानी ने किया उन्होंने अपने उद्बोधन में कॉलेज में संचालित विभिन्न कार्यक्रमों तथा कॉलेज में संचालित समस्त गतिविधियों के बारे में विस्तार से बताया।
वाणिज्य विभाग और पत्रकारिता एवं जनसंचार की विभागाध्यक्ष प्रो. ज्योति खरे ने नई शिक्षा नीति (NEP-2020 ) की जानकारी देते हुए विभिन्न विषयों एवं पाठ्यक्रमों में विस्तार से प्रकाश डाला।

तत्पश्चात वाणिज्य विभाग की प्राध्यापिका डॉ. अंशिका बंसल ने विद्यार्थियों को विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं और करियर विकल्पों की जानकारी दी ।
वाणिज्य विभाग के प्राध्यापक डॉ.गणेश चंद्र ने विद्यार्थियों को डिग्री के साथ-साथ स्किल्स और नॉलेज पर विशेष ध्यान देने के लिए प्रेरित किया।
इसी कार्यक्रम मे पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग के प्राध्यापक चक्रधर कंडवाल ने पत्रकारिता एवं जनसंचार से संबंधित करियर विकल्पों से विद्यार्थियों को अवगत कराया। अंत में पत्रकारिता एवं जनसंचार के प्राध्यापक अरविंद दुदपुरी ने सभी अध्यापकों एवं छात्र-छात्राओं का धन्यवाद ज्ञापन किया। कार्यक्रम का सफल संचालन वाणिज्य विभाग के डॉ.रविंद्र कुमार ने किया । इस अवसर पर वाणिज्य एवं जनसंचार विभाग के सभी छात्र-छात्राओं ने सहभागिता की।