प्रधानाचार्य चन्दन सिंह ने छात्र छात्राओं को मिठाइयां खिलाकर दी उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं
सिद्धबली न्यूज डेस्क
कोटद्वार। उत्तराखण्ड बोर्ड परीक्षा 2025 का परीक्षा परिणाम में मेंहरबान सिंह कण्डारी सरस्वती विद्या मदिर इण्टर काॅलेज के छात्र छात्राओं ने मैरिट लिस्ट में अपना स्थान बनाया। विद्यालय की कक्षा 12वीं की छात्रा ज्योत्सना ने 468/500 अंक लाकर उत्तराखण्ड की इण्टरमीडिएट परीक्षा की वरीयता सूची में 17वां (रैंक) स्थान प्राप्त किया। पत्रकारों बात करते हुए ज्योत्सना ने बताया कि वह एमबीबीएस कर डाॅक्टर बनना चाहती है। वहीं बहिन शिया बहुखण्डी ने इण्टरमीडिएट परीक्षा में 454/500 अंक प्राप्त किये तथा बालिकाओं की मैरिट सूची में 24वाॅ स्थान प्राप्त किया। बहिन शिया ने बताया कि वह आगे चलकर एनडीए की परीक्षा उत्तीर्ण कर डिफैन्स में जाना चाहती है।कक्षा 10 में छात्र शिवानी ने 453/500 अंक प्राप्त किये। शिवानी ने बताया कि वह कक्षा 11वीं में गणित लेकर इंजीनियरिंग करेगी। इस अवसर पर सभी भैय्या/बहिन विद्यालय में आयें और विद्यालय के प्रधानाचार्य चन्दन सिंह ने छात्र छात्राओं को मिठाइयां खिलाकर उनको उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी।