विद्यालय में खुशी का माहौल, प्रधानाचार्य ने किया छात्रा को सम्मानित
सिद्धबली न्यूज डेस्क
कोटद्वार। उत्तराखंड विद्यालई शिक्षा परिषद रामनगर द्वारा हाई स्कूल एवं इंटरमीडिएट का परीक्षाफल घोषित हुआ। जिसमें रितेश शर्मा सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज जानकी नगर कोटद्वार की छात्रा रागिनी अग्रवाल ने 500 में से 466 अंक प्राप्त कर उत्तराखंड बोर्ड की वरीयता सूची में 12 स्थान प्राप्त किया । छात्रा की उपलब्धि पर विद्यालय में हर्ष का माहौल है। प्रधानाचार्य मनोज कुकरेती और शिक्षकों ने छात्रा को सम्मानित किया।
10th और 12th का परीक्षा फल दिखा परीक्षा परिणाम आने के बाद विद्यालय के प्रधानाचार्य मनोज को प्रीति ने समस्त विद्यालय परिवार को छात्र-छात्राओं के अच्छे परिणाम के लिए शुभकामनाएं दी । उन्होंने बताया कि समस्त आचार्य परिवार छात्र-छात्राओं के भविष्य के लिए पूर्ण वर्ष भर बहुत मेहनत करता है और उसका परिणाम बोर्ड रिजल्ट के समय प्राप्त होता है विद्यालय के प्रधानाचार्य जी ने बताया कि इंटर परीक्षा का परिणाम 94.6% रहा कक्षा दसवीं में बोर्ड का एलएमपरीक्षा परिणाम 94.64 %रहा प्रधानाचार्य ने बताया है कि इंटर में विद्यालय में सर्वोच्च अंक रागिनी अग्रवाल ने 466 अंक प्राप्त कर उत्तराखंड बोर्ड की वरीयता सूची में 12 स्थान प्राप्त किया ।और हाई स्कूल में सर्वाधिक अंक लकी सिंह ने 459 अंक प्राप्त करके किय। इंटरमीडिएट में 68 भैया बहनों ने विशेष योग्यता प्राप्त की एवं हाई स्कूल में 15 भैया बहनों ने विशेष योग्यता प्राप्त की। इंटरमीडिएट में रागिनी अग्रवाल, अशोक गोसाई, वंशिका khansuli कार्तिक धीमान अनुष्का रावत हाई स्कूल में प्रथम पांच स्थान पर लकी सिंह, व्योम लखेड़ा, प्रियंका अग्रवाल, दीप्ति शर्मा एवं दीक्षिका आदि रहे। इस अवसर पर समस्त विद्यालय परिवार एवं विद्यालय के प्रबंध समिति उपस्थिति रही।