आपदा में पीआरडी जवानों को मिलेंगे 50 रुपये अतिरिक्त

 

सीएम धामी ने पीआरडी जवानों के लिए की कई घोषनाएं, आपदा में 50 रुपये अतिरिक्त मिलेंगे

 

सिद्धबली न्यूज डेस्क

देहरादून। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने पीआरडी जवानों के लिए कई घोषणाएं की। अब आपदा में पीआरडी जवानों को 50 रुपये अतिरिक्त मिलेंगे।  साथ ही हल्का सरदारों और ब्लॉक कमांडरों का मानदेय भी बढ़ा दिया गया है। मुख्यमंत्री उन्होंने पीआरडी जवानों के आश्रितों को सहायता राशि के चेक बंटे।

देहरादून में सोमवार को पीआरडी निदेशालय में स्थापना दिवस पर आयोजित रैतिक परेड का मुख्यमंत्री ने सलामी लेकर शुभारंभ किया। उन्होंने कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या, खेल सचिव अमित सिन्हा के साथ परेड का निरीक्षण किया। इसके बाद पीआरडी जवानों बैंड पर देश भक्ति गीतों की धुन पर कदमताल किया। मौके पर विधायक उमेश शर्मा काऊ, निदेशक जितेंद्र सोनक आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!