आज का राशिफल शनिवार 9 दिसंबर 2023

आज का राशिफल शनिवार 9 दिसंबर 2023

सिद्धबली न्यूज़ डेस्क

Rashi - मेष|Aries - Dainik Bhaskar

मेष राशि

 व्यवस्थित दिनचर्या रखने से आप अपने काम मनचाहे तरीके से पूरे करने में कामयाब रहेंगे। कुछ महत्वपूर्ण लाभदायक यात्राएं संपन्न होगी। घर, दुकान,ऑफिस आदि की मरम्मत व सुधार संबंधी योजनाएं भी बनेगी। किसी नई योजना से जुड़ने की कामना पूरी हो जाएगी।
व्यर्थ की गतिविधियां में बहुत अधिक धन व्यय होने की आशंका है। संबंधों में भी खटास आ सकती हैं। बड़े बुजुर्गों का भी उचित मान-सम्मान बनाकर रखें। किसी व्यक्तिगत समस्या की वजह से प्रतियोगिता, परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो छात्रों का मन कुछ उचट सकता है।
मौजूदा हालातों पर ही ध्यान दें। कोई भी फैसला लेने से पहले सोच-विचार जरूर करें। पैसों के लेनदेन में सावधानी रखें। आपके साथ धोखा हो सकता है। नौकरी में एक्स्ट्रा जिम्मेदारी मिल सकती है।
पति-पत्नी के बीच उचित सामंजस्य रहेगा। मनोरंजन तथा आमोद-प्रमोद में भी बेहतरीन समय व्यतीत होगा।
अस्वस्थता की वजह से आलस और सुस्ती छाई रहेगी। अपना इम्यून सिस्टम स्ट्रांग बनाकर रखना आवश्यक है।
भाग्यशाली रंग- जामुनी, भाग्यशाली अंक- 1

Rashi - वृष|Taurus - Dainik Bhaskar

वृष राशि

किसी कार्य के प्रति चल रही मेहनत को बढ़ाकर आप सकारात्मक परिणाम हासिल कर सकते हैं। ससुराल पक्ष के साथ चल रही गलतफहमियां दूर होंगे और संबंधों में पुनः मधुरता आएगी। घर में कोई मांगलिक कार्य के आयोजन संबंधी योजना भी बनेगी। और खुशी भरा माहौल रहेगा।
संतान की किसी गतिविधि का पता चलने से मन कुछ चिंतित रहेगा। युवा वर्ग फालतू के कार्यों में समय नष्ट ना करें। माता-पिता अथवा उनके समान किसी भी व्यक्ति से वाद-विवाद तथा मतभेद ना उत्पन्न होने दे। ध्यान रखें कि मेहनत करने पर ही भाग्य आपका सहयोग करेगा।
 कारोबार में नए कामों से जुड़ी जानकारी मिलेगी। अपनी कार्यप्रणाली में बदलाव लाना आपके व्यवसाय के लिए सकारात्मक रहेगा। बीमा और इनकम टैक्स फील्ड वालों को बहुत फायदा मिलेगा। ऑफिस में किसी प्रकार की इंक्वायरी हो सकती हैं।
 घर-परिवार में सुखद और शांति पूर्ण माहौल रहेगा। मित्रों के साथ गेट-टुगेदर संबंधी खुशनुमा प्रोग्राम भी बनेगा। लव पार्टनर की भावनाओं को नजर अंदाज न करें।
किसी-किसी समय तनाव और गुस्से जैसी स्थितियां हावी रहेगी। मेडिटेशन के लिए जरूर समय निकालें।
भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 7

Rashi - मिथुन|Gemini - Dainik Bhaskar

मिथुन राशि

 विदेश जाने के लिए प्रयासरत लोगों को आज कोई खुशखबरी मिलने वाली है। घर में कुछ सुधार संबंधी योजना बन सकती है। रोचक तथा ज्ञानवर्धक साहित्य पढ़ने से नई जानकारियां हासिल होंगी।
कोई यात्रा कर रहे हैं, तो उसके परिणाम थकान भरे और उम्मीद से कम फल देने वाले होंगे। किसी के साथ भी बहुत अधिक वाद-विवाद में ना पड़े। अत्यधिक गुस्से व जल्दबाजी की वजह से कुछ बनते काम बिगड़ भी सकते हैं। युवाओं को अपने भविष्य संबंधी योजनाओं पर ज्यादा फोकस होने की जरूरत है।
 ऑफिस और नौकरी में चल रही समस्याएं दूर होंगी। काम भी पूरे होते जाएंगे। प्रॉपर्टी की खरीदी-बिक्री संबंधी महत्वपूर्ण होने की संभावना है। सिर्फ क्रय-विक्रय संबंधी कोई भी कार्य में पक्के बिल का प्रयोग करें। नौकरी की प्राप्ति के लिए किए गए प्रयासों के सकारात्मक रिजल्ट प्राप्त हो सकते हैं।
 पति-पत्नी के बीच कुछ समय से चल रही गलतफहमियां दूर होंगी। तथा संबंधों में पुनः मधुरता आएगी। प्रेम संबंधों को विवाह में परिणित करने के लिए परिवार जनों की रजामंदी मिल जाएगी।
स्वास्थ्य उत्तम बना रहेगा। परंतु वर्तमान नकारात्मक वातावरण से अपनी सुरक्षा करना जरूरी है।
भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक- 6

Rashi - कर्क|Cancer - Dainik Bhaskar

कर्क राशि

आज दिन का अधिकतर समय आध्यात्मिक धार्मिक गतिविधियों में व्यतीत होगा। आपके व्यक्तित्व में भी सकारात्मक बदलाव आएगा। पारिवारिक वातावरण को और अधिक उत्तम बनाने के लिए कुछ योजनाएं बनाएंगे और उसमें कामयाब भी रहेंगे।
 किसी भी मामले में अड़ना या जिद रखना उचित नहीं है। अपने व्यवहार में थोड़ा लचीलापन भी बना कर रखें। दूसरों के मामले में हस्तक्षेप करना संबंधों में कड़वाहट ला सकता है। प्रॉपर्टी संबंधी किसी भी कार्य में निवेश करने से पहले उसके संदर्भ में उचित जानकारी हासिल कर ले।
कार्यक्षेत्र में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलेगी। कुछ लाभदायक परिस्थितियां भी बनेगी। पार्टनरशिप के व्यवसाय में आपसी सामंजस्य और कार्यशैली व्यवसाय के लिए उत्तम रहेगी। जॉब में बदलाव से जुड़े फैसले लेने से पहले उस पर दोबारा विचार करने की जरूरत है।
आज पति-पत्नी आपसी विचार विमर्श से कोई बड़ा निर्णय ले सकते हैं। परिवार के साथ कोई मनोरंजन संबंधी यात्रा संभव है। प्रेम प्रसंगों में निकटता बढ़ेगी।
 कब्ज और गैस की परेशानी रहेगी। जिसकी वजह से आपकी कार्य क्षमता कुछ अस्त-व्यस्त हो सकती है।
भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 5

Rashi - सिंह|Leo - Dainik Bhaskar

सिंह राशि

 कोई भी कार्य को कल पर टालने के बजाय आज ही पूरा करने की कोशिश करें। इस समय फाइनेंस अथवा निवेश संबंधी कोई भी लिया गया निर्णय सकारात्मक रहेगा। काफी समय से प्रतीक्षित शुभ सूचना मिलने से मन में सुकून और राहत रहेगी। बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद बना रहेगा।
 दोपहर बाद परिस्थितियां कुछ प्रतिकूल भी हो सकती हैं। अपनी ऊर्जा का सकारात्मक उपयोग करें। इस समय वर्तमान वातावरण की वजह से नेगेटिविटी अपने ऊपर हावी ना होने दें। किसी भी प्रकार का रिस्क लेना नुकसान का कारण बन सकता है।
 बिजनेस में लेनदेन के फैसले जल्दबाजी में न लें। अपनी व्यवसायिक योजनाओं तथा कार्य प्रणाली को सीक्रेट रखें। कंप्यूटर तथा मीडिया से जुड़े व्यवसाय में नए अवसर मिलेंगे। नौकरी में परिस्थितियां अनुकूल बनी हुई है, सभी कर्मचारियों का आपसी सहयोग सामंजस्य पूर्ण रहेगा।
 परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। किसी नजदीकी मित्र का अचानक ही फोन आना आपको बहुत अधिक खुशी देगा। डिनर आदि का प्रोग्राम भी बन सकता है।
 वर्तमान मौसम के नकारात्मक प्रभाव से बचने के लिए अपना खान-पान और दिनचर्या एकदम व्यवस्थित रखें।
भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 9

Rashi - कन्या|Virgo - Dainik Bhaskar

कन्या राशि

आज आपकी कोई व्यक्तिगत समस्या हल होने वाली है। साथ ही घर में व्यवस्था बनाए रखने की कोशिश भी कामयाब रहेगी। नजदीकी रिश्तेदारों के साथ पारिवारिक मेल मिला होगा। काफी समय बाद सबके मिलने से तनावमुक्त और आनंदित महसूस करेंगे।
इस समय व्यक्तिगत तथा पारिवारिक गतिविधियों में ही व्यस्तता बनी रहेगी। कोई भी यात्रा करना व्यर्थ रहेगा। घर के किसी सदस्य के स्वास्थ्य को लेकर चिंता रहेगी। उन्हें उचित देखभाल की जरूरत है। युवा वर्ग अपने भविष्य को लेकर लापरवाह ना रहे।
 बिजनेस बढ़ाने की योजनाओं पर काम होगा। ज्यादा सफलता मिलने की संभावना नहीं है। परेशान होने की बजाय धैर्य और संयम से समय का इंतजार करें। कर्मचारियों के साथ भरोसा और प्रेम रखना आपकी परेशानियों को कम करेगा।
 पारिवारिक गतिविधियों पर भी अपना योगदान अवश्य दें। इससे उचित व्यवस्था बनी रहेगी। प्रेम संबंधों से दूरी बनाकर रखें।
 कुछ विपरीत परिस्थितियों आपको विचलित कर सकती है। कुछ समय आत्म मनन अथवा प्रकृति के नजदीक जरूर व्यतीत करें।
भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक- 8

Rashi - तुला|Libra - Dainik Bhaskar

तुला राशि

राजनीति से जुड़े लोगों का प्रभुत्व बढ़ेगा। सुख-सुविधा संबंधी वस्तुओं की खरीदारी में भी खुशनुमा समय व्यतीत होगा। किसी रिश्तेदार के यहां धार्मिक उत्सव में जाने का प्रोग्राम भी बनेगा। रुका हुआ पैसा मिल सकता है। आर्थिक स्थिति बेहतर होगी।
अनजान लोगों से व्यवहार करते समय सावधानी बरतें और अपनी व्यक्तिगत बातों को शेयर ना करें। बच्चे की किसी नकारात्मक गतिविधि की वजह से चिंता रहेगी। परंतु तनाव लेने की वजह शांतिपूर्ण तरीके से समस्या का समाधान निकालें।
बिजनेस की यात्रा कर रहे हैं तो वो सुखद और मनचाही सफलता देने वाली होगी। कामकाज को लेकर आप कुछ ठोस और कड़े फैसले लेंगे। उसे पूरा करने में सफल भी रहेंगे। मार्केटिंग संबंधी कार्यों को आज स्थगित रखें। अधीनस्थ कर्मचारियों की गतिविधियों को नजरअंदाज बिल्कुल ना करें।
काफी समय बाद रिश्तेदारों का मेल मिलाप खुशी प्रदान करेगा। किसी पारिवारिक सदस्य के विवाह की योजनाएं भी बनेगी। प्रेम संबंधों में किसी बात को लेकर दूरियां आ सकती हैं।
महिलाएं अपने स्वास्थ्य के प्रति अधिक जागरूक रहें। क्योंकि किसी प्रकार के इंफेक्शन की आशंका लग रही है।
भाग्यशाली रंग- केसरिया, भाग्यशाली अंक- 9

Rashi - वृश्चिक|Scorpio - Dainik Bhaskar

वृश्चिक राशि

आज अपनी आर्थिक योजनाओं को फलीभूत करने का उचित समय है। निवेश संबंधी कार्यों के लिए भी समय उत्तम चल रहा है। सामाजिक गतिविधियों के प्रति आपका निस्वार्थ योगदान समाज में आप को सम्मानित भी करेगा। यात्रा के दौरान कुछ लाभदायक संपर्क भी बनेंगे।
युवा वर्ग नकारात्मक प्रवृत्ति के लोगों से ज्यादा मेलजोल ना रखें। आपकी कोई गुप्त बात सार्वजनिक हो सकती है जिसका दुष्प्रभाव आपके परिवार पर भी पड़ेगा। घर के रखरखाव अथवा सुख-सुविधा संबंधी वस्तुओं पर पैसा लगाते समय अपने बजट को ध्यान में रखें।
आपकी उचित कार्य प्रणाली से मार्केट में आपकी योग्यता व प्रतिभा के लोग कायल हो जाएंगे। तथा आपको बेहतरीन आर्डर भी हासिल हो सकते हैं। इनकम के मार्ग अभी धीमी ही रहेंगे। वर्तमान गतिविधियों का शुभ परिणाम निकट भविष्य में जल्दी ही प्राप्त होगा।
 जीवनसाथी तथा परिवार जनों की आपको बेहतर सलाह मिलेगी। प्रेमी-प्रेमिका को क्वालिटी टाइम बिताने का अवसर मिलेगा
 घर के वरिष्ठ व्यक्तियों के स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही बिल्कुल ना बरतें। परेशानी उत्पन्न होने पर तुरंत इलाज करवाएं।
भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली अंक- 3

Rashi - धनु|Sagittarius - Dainik Bhaskar

धनु राशि

ग्रह स्थिति आपके भाग्य को प्रबल कर रही है। सिर्फ आपको अपने कार्यों के हर पहलू पर विचार करके उस पर काम करने की जरूरत है। आपके लाभ के नए मार्ग भी प्रशस्त होंगे। जिससे आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी। विद्यार्थियों तथा युवाओं को अपनी किसी परीक्षा से संबंधित सुखद समाचार मिल सकता है।
 व्यर्थ की मौज मस्ती और गतिविधियों में अपना समय नष्ट न करके अपने कार्यों के प्रति ज्यादा एकाग्र चित्त रहें। सफल होने के लिए स्वार्थी होना भी जरूरी है वरना दूसरों को खुश रहने के चक्कर में अपना समय खराब कर देंगे। सामर्थ्य से ज्यादा कार्यभार लेने से बचें।
 राजनीति से जुड़े लोगों को मनचाहा पद या जिम्मेदारी मिल सकती हैं। व्यवसायिक कार्य प्रणाली में दूसरों पर अधिक विश्वास करना नुकसान दे सकता है। कलात्मक तथा मीडिया क्षेत्र से जुड़े व्यवसाय में आज अप्रत्याशित लाभ होने की उम्मीद है। नौकरी पेशा व्यक्ति अपने सहयोगियों के साथ संबंध खराब ना करें।
 पति-पत्नी के प्रयासों से पारिवारिक वातावरण खुशनुमा बना रहेगा। परिवार के साथ डिनर या मनोरंजक प्रोग्राम बनेगा।
शरीर में कुछ कमजोरी रहेगी। अपना इम्यून सिस्टम मजबूत रखें। कुछ समय प्रकृति के सानिध्य में भी व्यतीत करें।
भाग्यशाली रंग- बादामी, भाग्यशाली अंक- 2

Rashi - मकर|Capricorn - Dainik Bhaskar

मकर राशि

 आज कोई प्रयासरत कार्य पूरा होने से अपने अंदर गजब का उत्साह महसूस करेंगे। कुछ समय अपने मनपसंद तथा रुचि पूर्ण कार्यों में भी जरूर बिताएं।इससे आपको आत्मिक और मानसिक शांति प्राप्त होगी। घर के बड़े बुजुर्गों के स्नेह व आशीर्वाद को भी महसूस करें।
परिवार तथा जीवनसाथी का सहयोग भी करना जरूरी है। घर के किसी सदस्य के स्वास्थ्य को लेकर चिंता रहेगी। पारिवारिक खर्चों की अधिकता बनी रहेगी। इसलिए अनावश्यक खर्चों तथा शॉपिंग आदि को स्थगित रखें। कहीं निवेश करने की योजना है तो अभी उसे आगे के लिए टाल दे।
 व्यवसायिक कार्य प्रणाली तथा गतिविधियों में पारिवारिक लोगों का पूरा सहयोग रहेगा। कार्यस्थल पर उत्तम व्यवस्था रहेगी। जोखिम भरे कामों में पैसा न लगाएं। कामकाजी महिलाओं के लिए सफलता और उपलब्धि वाला समय है।
 पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर कहा सुनी की स्थिति बन सकती है। लव अफेयर्स तथा व्यर्थ की मौज मस्ती से दूर रहें।
 स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। सकारात्मक विचार आपको मानसिक और शारीरिक रूप से स्वस्थ रखेंगे।
भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली अंक- 9

Rashi - कुंभ|Aquarius - Dainik Bhaskar

कुंभ राशि

किसी कार्य के प्रति चल रहे प्रयासों को पाने में घर के लोगों का सहयोग मिलेगा। फोन कॉल द्वारा कोई महत्वपूर्ण सूचना मिलने की संभावना है। जमीन जायदाद संबंधी कोई फैसला लेने जा रहे हैं तो उस पर गंभीरता से विचार करें। आपको अवश्य ही सफलता हासिल होगी।
दूसरों की बातों पर विश्वास करने के बजाय पारिवारिक निर्णय को प्राथमिकता दें। अपने भाई-बहनों के साथ संबंधों में मधुरता रखें, क्योंकि उनके द्वारा आपकी किसी खास परेशानी का समाधान हो सकता है। विद्यार्थी अपनी पढ़ाई पर फोकस रहे।
 बिजनेस में नए काम से संबंधित योजना बनाने के लिए समय अच्छा है, लेकिन अपनी हैसियत से ज्यादा पैसा इनवेस्ट न करें। कोई भी समस्या आने पर शुभचिंतकों की सलाह लेना आपके लिए वरदान साबित होगा। नौकरीपेशा लोग ध्यान रखें किसी तरह के कागजी काम में गलती हो सकती है।
 वैवाहिक संबंधों में मधुरता रहेगी और पारिवारिक वातावरण सुकून भरा बना रहेगा। व्यर्थ के प्रेम संबंधों में समय नष्ट ना करें।
 गैस और एसिडिटी की वजह से दिनचर्या कुछ अस्त-व्यस्त रहेगी। योगा करें तथा संतुलित आहार लें।
भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 5

Rashi - मीन|Pisces - Dainik Bhaskar

मीन राशि

आज आपका कोई व्यक्तिगत कार्य संपन्न होने वाला है। सामाजिक गतिविधियों में अपनी उपस्थिति जरूर रखें, साथ ही अनुभवी तथा सकारात्मक प्रवृत्ति के लोगों के सानिध्य में रहे।इससे आपकी विचार शैली में नयापन आएगा। घर के किसी सदस्य की उपलब्धि से उत्सव भरा माहौल बनेगा।
व्यर्थ की गतिविधियों में समय नष्ट ना करें। कोई भी व्यक्तिगत समस्या होने पर किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह-मशवरा करना उचित रहेगा। किसी मित्र की वजह से मुश्किल में फंस सकते हैं। हालांकि जल्दी ही सच्चाई का खुलासा भी हो जाएगा। इस समय किसी से भी कोई प्रॉमिस ना करें।
कारोबारी गतिविधियों में फाइनेंस का ध्यान जरूर रखें। क्योंकि नुकसान होने की अधिक संभावना है। बिजनेस के कॉम्पिटिशन से दूर रहें। काम ज्यादा होने से नौकरीपेशा लोगों को तनाव रहेगा। एक्स्ट्रा टाइम भी देना पड़ेगा।
 घर-परिवार संबंधी कार्यों में अपना योगदान अवश्य दें, इससे आपसी प्रेम-प्यार और नजदीकियां बनी रहेगी। प्रेम संबंधों से दूरी बनाकर रखें।
 अत्यधिक कार्यभार की वजह से थकान अनुभव हो सकती हैं। तनाव मुक्त रहने के लिए योगा करें।
भाग्यशाली रंग- केसरिया, भाग्यशाली अंक- 6

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!