बार बार नहीं चलेगी मोदी सरकार, रामनगर में प्रधानमंत्री मोदी पर गरजी प्रियंका गांधी

 

प्रियंका गांधी ने लोगों से कहा जाग जाओ, बदलाव नहीं लाओगे तो भविष्य उज्जवल नहीं हो सकता

सिद्धबली न्यूज डेस्क

रामनगर। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने शनिवार को गढ़वाल संसदीय क्षेत्र के पीरुमदारा रामनगर में कांग्रेस प्रत्याशी गणेश गोदियाल के समर्थन में जनसभा को सम्बोधित किया। उन्होंने भाजपा और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर जमकर हमला बोला। कहा बार बार नहीं चलेगी मोदी सरकार, इस बार जनता की सरकार बननी चाहिए।  पांच साल में एक मौका मिलता है जब वोट से आप अपना भविष्य बदल सकते हो। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड आकर पीएम मोदी फिर वही बात कह रहे हैं जो पांच साल पहले यहां आकर कर कर रहे थे। उन्होंने कहा कि मोदी कह रहे हैं कि बार बार मोदी सरकार। और कितने साल भुगतेंगे ऐसी सरकार को। प्रिंयका गांधी ने कहा कि उत्तराखण्ड का नौजवान देश की सेवा के लिए सीमा पर शहीद हो जाता है। भाजपा नहीं समझ सकती शहादत का दर्द। हमने शहादत को सहा है, देखा है, हमने त्याग किया है। ये कितनी भी गालियां दें हमारे परिवार को। ये कभी हमारे परिवार के त्याग को नहीं समझ सकते। हम सब सहते हैं क्योंकि हमारे अंदर देश के लिए सच्ची श्रद्धा है। उन्होंने कहा कि धार्मिक होने के लिए सबसे पहले त्याग होना चाहिए। हमारी श्रद्धा नाम के लिए नहीं है चुनावी भाषणो के लिए नहीं है, राजनीति के प्रयोग के लिए नहीं है अपनी सत्ता के प्रयोग के लिए नहीं है, बल्कि देश के लिए है। प्रियंका गांधी ने कहा नरेन्द्र मोदी ने अपने भाषणों में सैनिकों की बात कही। लेकिन वो ये बतायें कि सैनिकों की भलाई चाहते हैं तो अग्निवीर क्यों लेकर आये। हजारों युवा परिश्रम करते हैं सेना में जाने के लिए। उनके दिल में देश भक्ति की भावना होती है। लेकिन उन सब की भावनाओं को मोदी सरकार ने कुचलने का काम किया। नौजवानों की आशाओं को तोड़ने का काम किया है। इसी लिए कांग्रेस ने फैसला किया है कि कांग्रेस सरकार सत्ता में आई तो अग्निवीर योजना खत्म होगी। प्रियंका गांधी ने कहा कि मोदी रोजगार की बात करते है, लेकिन दस सालों में रोजगार में कितना भ्रष्टाचार है जनता अच्छी तरह जानती है। वो कहते हैं सत्तर सालों में कांग्रेस ने कुछ नहीं किया, जो कुछ कांग्रेस ने सत्तर सालों में किया था उसे भी मोदी सरकार ने दस साल में बर्बाद कर दिया। मोदी रोजगार देने की बात कर रहे हैं तो पहाड़ के युवाओं को दिल्ली मुम्बई जैसे बड़े शहरों में नौकरी के लिए क्यों मजबूर होना पड़ रहा है। आज महंगाई इतनी है कि आम आदमी का घर चलाना मुश्किल हो गया है। पेट्रोल डीजल के दाम बढ़ रहे हैं। किसान खून पसीना बहा रहा है लेकिन उसे कुछ नहीं मिल पा रहा। हिमाचल का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि सारे कोल्ड स्टोर अडानी को बेच दिये गये हैं, जिनमें सेब को स्टोर करके मनमाने रेट पर बेचा जा रहा है और किसान को कुछ नहीं मिल रहा है। प्रियंका गांधी ने कहा कि तीस लाख पद खाली है मोदी की सरकार में। कांग्रेस सरकार आते ही इन्हें भरा जायेगा। प्रियंका गाधी ने कहा कि चुनाव मुद्दों पर लड़ों। दस साल बीत गये हैं सब कुछ देख लिया है। अब जनता चाहती है कि मुद्दों पर चुनाव लड़ा जाये। भाजपा महिला की सुरक्षा की बात करती है तो आखिर अंकिता भंडारी को न्याय क्यों नहीं मिला। अंकिता भंडारी के साथ क्या हुआ। मोदी जी बतायें जिन्होंने अंकिता के साथ अत्याचार किया उसकी हत्या की उसे कौन संरक्षण दे रहा है। मोदी से पूछिये कि नारी शक्ति की जो आप बात करते हैं तो उसका मतलब क्या है।  प्रियंका गांधी ने लोगों से कहा कि जाग जाओ, बदलाव नहीं लाओगे, सही नेता को नहीं पहचानोगे और सही तरह की राजनीति को जबरदस्ती नही लाओगे और बदलाव नहीं लाओगे तो भविष्य उज्जवल नहीं हो सकता। इस बार बेरोजगार नौजवानों की सरकार बननी चाहिए। इस बार एक ऐसी सरकार बननी चाहिए जिसके लिए सर्वोपरि आप हैं, जनता के मुद्दे हैं। महंगाई कम करने का नीयत है। ऐसी सरकार चुनो कि आप गर्व से कह सकें ये मेरी सरकार है। जब वोट डालने जायें तो किसी का मत सोचिये सिर्फ अपने भविष्य के बारे में सोचिये। आपके भविष्य को एक ही सरकार सुधार सकती है वो है कांग्रेस सरकार।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *