– ‘शैलवाणी’ का 16वां सम्मान समारोह का हुआ आयोजन
सिद्धबली न्यूज डेस्क
कोटद्वार। शैलवाणी पत्र की ओर से आयोजित सम्मान समारोह में साहित्य के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए प्रख्यात साहित्यकार डॉ० ख्यात सिंह चौहान ‘ख्याली’ को ‘शैलवाणी साहित्य सम्मान-2023’ एवं प्रसिद्ध रंगकर्मी, लोक कलाकार/चित्रकार/साहित्यकार अनुसूया प्रसाद डंगवाल ‘सरस’ को ‘शैलवाणी लोकसंस्कृति सम्मान-2023’ से सम्मानित किया गया।
समारोह का सेवानिवृत रियर एडमिरल ओमप्रकाश राणा, विशिष्ट अतिथि गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष पं. राजेन्द्र अणथ्वाल ने शुभारंभ किया। इस अवसर पर ‘शैलवाणी पलायन विशेषांक-2023’ पत्रिका का भी विमोचन किया जाएगा। गौरतलब हो कि शैलवाणी द्वारा अब तक साहित्य, शिक्षा, लोकसंस्कृति, समाज सेवा, पत्रकारिता सहित विभिन्न क्षेत्रों में 61 मनीषियों को शैलवाणी सम्मान से सम्मानित किया जा चुका है। समारोह की अध्यक्षता वयोवृद्ध साहित्यकार योगेश पांथरी ने संचालन प्रमोद रावत ने किया। शैलवाणी संपादक प्रेम बलोधी ने सभी का आभार व्यक्त किया।