आईएचएमएस में किया गया 225 नवीन छात्र छात्राओं का स्‍वागत

कॉलेज के नियमों और कोर्स की दी गई विस्‍तृत जानकारी

सिद्धबली न्यूज डेस्क

कोटद्वार। इंस्‍टीट्यूट ऑफ हास्‍पीटेलिटी, मैनेजमेंट एंड साइंसेज (आईएचएमएस) की ओर से कालेज में इस वर्ष प्रवेश लेने वाले 225 नवीन छात्र-छात्राओं के लिए पांच दिवसीय स्‍वागत समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें उन्‍हें कालेज की शिक्षा व्‍यवस्‍थाओं और नियमों की जानकारी दी गई।

बलभद्रपुर बीईएल रोड स्थित कालेज परिसर में आयोजित सम्‍मान समरोह के पहले दिन सुबह सभी छात्र-छात्राओं का तिलक लगाकर स्‍वागत किया। इसके बाद उन्‍हें कालेज के सभागार में कालेज और कोर्स के बारे में विस्‍तृत जानकारी दी गई। समारोह के दूसरे और तीसरे दिन छात्र-छात्राओं को कालेज के सभी बीबीए, बीसीए, बीएससी- आईटी, बीएचएम और सीएचएम कोर्स की जानकारी दी गई। समारोह के चौथे दिन विभिन्‍न इन डोर खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। जिसमें छात्र छात्राओं ने अपनी रुचि के अनुसार खेल में उत्‍साह पूर्वक प्रतिभाग किया। अंतिम दिन छात्र छात्राओं से बीसीए, बीएससी आईटी, बीबीए, बीएचएम और सीएचएम कोर्स के प्रध्‍यापकों का परिचय कराया गया। शिक्षकों ने छात्रों को सेमेस्‍टर वाइज कोर्स की जानकारी देते हुए, मेहनत और लगन के साथ शिक्षा लेते हुए अपने सपनों को साकार करने की शुभकामनाएं दीं।

कालेज के सभागार में आयोजित समारोह में कालेज के डायरेक्‍टर एडमिन ले. कर्नल बीएस गुसाईं ने छात्रों को कालेज के नियम और शैक्षणिक माहौल की जानकारी दी। उन्‍होंने कहा कि पिछले 20 वर्षों से आईएचएमएस कालेज सफलता पूर्वक संचालित हो रहा है। कॉलेज से शिक्षा लेकर निकले सैकड़ों छात्र आज देश और विदेश में अव्‍वल श्रेणी के विभिन्‍न संस्‍थानों में कार्यरत हैं।


कॉलेज के कार्यकारी निदेशक अजय राज नेगी कहा कि छात्रों के सर्वांगीण विकास के लिए कालेज प्रबंधन की ओर से सभी आधुनिक सुविधाएं जुटाई गई हैं। कॉलेज को नेक का ग्रेड मिलने पर देश की जानी मानी कंपनियां कैंपस सलेक्‍शन के लिए आईएचएमएस का रुख कर रही हैं। जिसका लाभ छात्रों को प्‍लेसमेंट के रुप में मिल रहा है।

इस अवसर पर कॉलेज के प्राचार्य डॉ. अश्‍वनी शर्मा, जन संपर्क अधिकारी नरेश थपलियाल, कंप्‍यूटर साइंस विभागाध्‍यक्ष अनुराग सेमवाल, मैनेजमेंट विभागाध्‍यक्ष सुरेंद्र जगवान, होटल मैनेजमेंट विभागाध्‍यक्ष वेद प्रकाश राठौर, एडमिशन इंचार्ज विजय पंत, नवीन रावत, श्रुति नेगी समेत सभी प्राध्‍यापक और कर्मचारी मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन सोनिया कुमारी बिष्‍ट ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *