टैलेंट हंट में DAV के छात्र छात्राओं ने दिखाई अपनी प्रतिभा

नृत्य, संगीत, गायन, कविता पाठ, अभिनय , योग आदि जैसी विभिन्न विधाओं का आयोजन

सिद्धबली न्यूज डेस्क

कोटद्वार। डीएवी पब्लिक स्कूल कोटद्वार में छात्रों के अंदर छिपी प्रतिभा निखारने व मंच देने के उद्देश्य से एक भव्य ‘टैलेंट हंट’कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के कक्षा पाँचवीं से लेकर बारहवीं के छात्रों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और अपने अंदर छिपी विविध प्रतिभाओं का शानदार प्रदर्शन किया।

 

कार्यक्रम में नृत्य, संगीत, गायन, कविता पाठ, अभिनय , योग आदि जैसी विभिन्न विधाओं में छात्रों ने अपनी कला का परिचय दिया। इन रंगारंग प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया और पूरे वातावरण को उत्साह से भर दिया।

विद्यालय के प्रधानाचार्य नितिन भाटिया ने अपने संबोधन में कहा कि ऐसे कार्यक्रम छात्रों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इससे बच्चों का आत्मविश्वास बढ़ता है और उन्हें अपनी प्रतिभा को पहचानने का अवसर मिलता है। मंच संचालन सृजल बिष्ट एवं तान्या रावत के द्वारा किया गया।

कार्यक्रम का सफल आयोजन  पीयूष प्रसाद एवं  रंजना के द्वारा किया गया। इस अवसर पर समस्त स्टाफ मौजूद रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *