विद्यालय की सृष्टि ने 97.4% अंक प्राप्त कर, किया विद्यालय का नाम रोशन
सिद्धबली न्यूज डेस्क
कोटद्वार। बाल भारती सीनियर सेकेंडरी स्कूल पदमपुर मोटाढाक का 10th क्लास का रिजल्ट शत प्रतिशत रहा। विद्यालय की सृष्टि ने 97.4% अंक प्राप्त कर विद्यालय टॉप किया। अनुकल्प ने 95% के साथ दूसरा जबकि अंकिता रावत ने 93% तीसरे और दिव्यांशु ने 91% अंक प्राप्त कर चौथे स्किथान पर रहे। विद्यालय के 15 विद्यार्थियों ने 80%से ज्यादा अंक प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया।इस दौरान विद्यालय के प्रबंधक गिरिराज सिंह रावत , प्रधानाचार्या हिमानी रावत आदि शिक्षक गण उपस्थित थे।