स्कूल के 34 छात्रों ने 90% से अधिक अंक प्राप्त कर किया विद्यालय का नाम रोशन
सिद्धबली न्यूज डेस्क
कोटद्वार। बलभद्रपुर स्थित डीएवी पब्लिक स्कूल कोटद्वार के कक्षा 10 के परीक्षा परिणाम हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी बेहद उत्कृष्ट रहा। इस वर्ष विद्यालय के छात्र शार्दुल थपलियाल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 99.2% अंक प्राप्त कर न केवल स्कूल बल्कि पूरे जिले में प्रथम स्थान प्राप्त किया। उनकी इस उपलब्धि से विद्यालय, परिवार और क्षेत्र में खुशी की लहर है। इसके साथ रिशांत बिष्ट ने 96.8 , अनन्या वशिष्ठ ने 95.8, अक्षज नेगी ने 95.2, कृष्णा भट्ट ने 94.8 व
श्रेयांशी पटवाल व दीपतांश भदूला ने 94.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय का मान बढाया। विद्यालय का कुल परिणाम 99% रहा, जो शिक्षा के क्षेत्र में स्कूल की गुणवत्ता को दर्शाता है।

विद्यालय की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार कुल 118 छात्रों ने परीक्षा दी, जिनमें से 34 छात्रों ने 90% से अधिक अंक प्राप्त किए। जो एक उल्लेखनीय उपलब्धि है।
शार्दुल थपलियाल ने अंग्रेज़ी, हिंदी, विज्ञान और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे विषयों में 100 में से 100 अंक प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। वहीं अन्य छात्रों ने भी शानदार प्रदर्शन किया, जिसमें ऋषांत बिष्ट ने गणित में 98 अंक तथा दुआ गुसाईं ने सामाजिक विज्ञान में 98 अंक प्राप्त किए।

विद्यालय के प्रधानाचार्य ने सभी छात्रों को बधाई देते हुए कहा कि यह सफलता छात्रों की मेहनत, शिक्षकों के मार्गदर्शन और अभिभावकों के सहयोग का परिणाम है।
इस शानदार परिणाम से डीएवी पब्लिक स्कूल, कोटद्वार ने एक बार फिर क्षेत्र में अपनी शैक्षणिक उत्कृष्टता का परचम लहराया है।

इस अवसर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को मिठाई खिलाकर व माला पहनाकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर समस्त स्टाफ मौजूद रहा।