10वीं बोर्ड परीक्षा में ज्ञान भारती स्कूल के छात्रों का रहा उत्कृष्ट प्रदर्शन

अक्षिता ध्यानी ने 96 प्रतिशत अंकों के साथ स्कूल में टॉप किया

सिद्धबली न्यूज डेस्क

कोटद्वार। शिवालिक नगर स्थित ज्ञान भारती सीनियर सेकेण्डरी स्कूल, कोटद्वार के छात्र-छात्राओं द्वारा सी०बी०एस०ई० के 10वीं की बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया गया। विद्यालय की प्रधानाचार्या  शिवानी नेगी ने बताया कि सत्र 2025-26 की बोर्ड परीक्षा में अक्षिता ध्यानी ने 96 प्रतिशत अंकों के साथ कक्षा में टॉप किया, जबकि आयुश कुमार ने 91 प्रतिशत एवं पिहू उनियाल ने 89 प्रतिशत अंक प्राप्त कर क्रमशः द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त किया।

विद्यालय के प्रबन्धक अजय पाल सिंह रावत ने सभी मेधावी छात्र-छात्राओं को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिये शुभकामनायें प्रेषित की। विद्यालय के डायरेक्टर अभय रावत द्वारा सभी मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। उन्होने सभी छात्र-छात्राओं को उनके उज्वल भविष्य की कामना की।इस अवसर पर समस्त विद्यालय परिवार उपस्थित रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *