राष्‍ट्रीय पाक कला प्रतियोगिता में आईएचएमएस के छात्रों ने किया अव्‍वल प्रदर्शन

हल्‍द्वानी में आयोजित प्रतियोगिता में देश के 21 कॉलेजों ने किया था प्रतिभाग

सिद्धबली न्यूज डेस्क
कोटद्वार। इंस्‍टीट्यूट ऑफ हॉस्‍पीटेलिटी,  मैनेजमेंट एंड साइंसेज (आईएचएमएस) कॉलेज ने राष्‍ट्रीय पाक कला प्रतियोगिता अभ्‍युदय 20वीं राष्‍ट्रीय हॉस्‍पीटेलिटी टैलेंट हंट- 2026 में प्रथम स्‍थान प्राप्‍त कर कॉलेज और  क्षेत्र का नाम रोशन किया है। राष्‍ट्रीय प्रतियोगिता में अव्‍वल प्रदर्शन करने के बाद कॉलेज पहुंचे छात्रों का कॉलेज प्रबंधन ने स्‍वागत किया और प्रतिभागियों को सम्‍मानित किया।


आईएचएमएस कॉलेज के प्रबंध निदेशक बीएस नेगी ने बताया कि गत दिनों आम्रपाली यूनिवर्सिटी हल्‍द्वानी की ओर से 20वां अभ्‍युदय राष्‍ट्रीय हॉस्‍पीटेलिटी टैलेंट हंट-2026 प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। जिसमें देशभर के करीब 21 कालेजों के होटल मैनेजमेंट कोर्स के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया था। कोटद्वार आईएचएमएस के ट्रेनर शैफ व असिस्‍टेंट प्रोफेसर अतुल कुमार के मार्गदर्शन में कॉलेज के बैचलर ऑफ होटल मैनेजमेंट (बीएचएम) कोर्स में शिक्षा लेने वाले 06 छात्रों ने प्रतिभाग किया। जिसमें छात्रों ने गढ़वाली कुमाउंनी व्‍यंजन, बैकरी प्रोडक्‍ट, इंटरनेशनल कु‍जीन और बार प्रतियोगिता में प्रतिभाग कर देश भर में दूसरा स्‍थान प्राप्‍त किया है।


होटल मैनेजमेंट विभागाध्‍यक्ष असिस्‍टेंट प्रोफेसर वीरेंद्र आर्य ने
बताया कि छात्र अर्पित जखमोला और आदित्‍य बिष्‍ट ने इंटरनेशनल कु‍जीन में इटालियन व्‍यंजन इन्सालाता डी फुंगी अल्‍फोर्नो, चिकल कैचियातोर, पैनाकोटा कॉन कूली दी फ्रागोले व्‍यंजन बनाए। जिसमें छात्रों को द्वतीय स्‍थान दिया गया। रीजनल कालिनरी प्रतियोगिता के तहत गढ़वाली और कुमाउंनी व्‍यंजन बनाएं। जिसमें उन्‍होंने पकौड़ा, खीरे का रायता, भांग दाने वाला चिकन, लाल भात, लैसू रोटी और सिंगोड़ी परोसी। छात्र शिवम गुसाईं और शंतनु नेगी ने बैकरी प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया। जिसमें उन्‍होंने ह्वाइट
चैकलट डिलाइट, ऑरेंज सूफले आदि व्‍यंजन बनाए। वहीं छात्र पुनीत बिष्‍ट और आशीष रावत ने मॉक्‍टेल प्रतियोगिता के तहत एसप्रेशो शॉट, इनोवेटिव मॉक्‍टल आदि बनाकर निर्णायों के सामने परोसे। बताया कि निर्णायकों के द्वारा दिए गए अंकों के आधार पर आईएचएमएस कॉलेज को दूसरा स्‍थान दिया गया।


बलभद्रपुर स्थित आईएचएमएस कॉलेज परिसर में प्रतिभागी छात्र छात्राओं को कॉलेज के प्रबंध निदेशक बीएस नेगी और निदेशक प्रबंधन ले. कर्नल बीएस गुसाईं ने प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र देकर सम्‍मानित किया। इस अवसर पर
कॉलेज के जनसंपर्क अधिकारी नरेश थपलियाल, विभागाध्‍यक्ष वीरेंद्र आर्य, ट्रेनर शॅफ अतुल कुमार सहित बीएचएम विभाग के सभी प्राध्‍यापक मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *