डू समथिंग सोसाइटी ने मनाई डॉ. पी.डी. बड़थ्वाल की 125वीं जयन्ती
सिद्धबली न्यूज डेस्क
कोटद्वार। डू समथिंग सोसाइटी, कण्वनगरी-कोटद्वार व साहित्याचंल के संयुक्त तत्वावधान में हिन्दी के प्रथम डी. लिट्. डॉ. पी. डी. बड़थ्वाल की 125वीं जयन्ती को धूमधाम से मनाया गया। डॉ. बड़थ्वाल जी की जयंती के उपलक्ष में एमकेवीएन स्कूल दुर्गापुरी के सभागार में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि, कण्वनगरी-कोटद्वार, नगर-निगम के महापौर-श्री शैलेन्द्र सिंह रावत जी, श्री प्रकाश चन्द्र कोठारी जी, श्री रिपुदमन सिंह बिष्ट, डॉ. अनुराग शर्मा एवं श्री चन्द्र प्रकाश नैथानी जी, द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्जवलित एवं पुष्प अर्पित कर डॉ. बड़थ्वाल को नमन किया गया। इस अवसर पर श्री शैलेन्द्र सिंह रावत जी ने कहा कि डॉ. बड़थ्वाल उत्तराखण्ड ही नहीं अपितु देश के गौरव हैं, उनकी रचनाएें साहित्य क्षेत्र में अनंत काल तक साहित्यकारों को प्रेरित और मार्गदर्शन करती रहेंगी। इसी क्रम में डू समथिंग सोसाइटी के संरक्षक श्री प्रकाश चन्द्र कोठारी जी ने हिन्दी के पहले डी0लिट. डॉ0 बड़थ्वाल के साहित्य रचनाओं को हिन्दी साहित्य और भारतवर्ष के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया।

डू समथिंग सोसाइटी की ओर से शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले मनीषियों को प्रतिवर्ष ‘‘पूज्य गोदावरी-देवी प्रसाद कोठारी स्मृति सम्मान’’ से सम्मानित किया जाता है। इस वर्ष यह सम्मान साहित्य के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले वरिष्ठ शिक्षाविद् डॉ. विष्णु दत्त कुकरेती जी को प्रदान किया गया। इस अवसर पर डॉ. विष्णु दत्त कुकरेती जी ने संस्था का धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम का संचालन शशिभूषण अमोली जी ने किया।
कार्यक्रम में सोसाइटी के अध्यक्ष मयंक प्रकाश कोठारी ‘भारतीय’, शिव प्रकाश कुकरेती, विपिन जदली, सुनीता नैथानी, कविता रावत, ज्योति कुलाश्री, रेखा नेगी, डॉ. गणेशामणि त्रिपाठी, ले. कर्नल बुद्धिबल्लभ ध्यानी , राजेन्द्र प्रसाद पंत, शंकर दत्त गौड, चिन्तामणि देवलियाल, राजेन्द्र प्रसाद बलोधी, दलजीत सिंह, ओमप्रकाश, जर्नादन प्रसाद ध्यानी, कै. सतीश ध्यानी, हरिसिंह भंडारी, विनायक जोशी, राजेन्द्र सिंह बिष्ट, मनीष भट्ट, रोहित रावत, सुखबीर सिंह खेतवाल, प्रभा नैथानी, इन्दु नौटियाल, सोहन भारद्वाज, सम्पत्ति नेगी, शशि कुकरेती, मीना डबराल, सुरेन्द्र लाल आर्य, अजयपाल सिंह रावत, प्रवेश नवानी, राकेश सुन्द्रियाल, डॉ. गिरीश उनियाल, मोहन काला, रामभरोसे कण्डवाल, जगदीश भारद्वाज, गिरीश चन्द्र नैथानी, देवेन्द्र सिंह बिष्ट, अमरिका सिंह, डॉ. रमाकान्त कुकरेती, विनय किशोर रावत, नैनसिंह रावत, डॉ. चन्द्रमोहन बड़थ्वाल, ललन कुमार बुड़ाकोटी, सुनील नवानी आदि गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
